Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर

    CAT: के आवेदन 9 अगस्त से, 26 नवंबर को परीक्षा

    By July 30, 2017 करियर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 568

    भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) सहित शीर्षस्थ प्रबंधन संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाले कॉमन ऐडमिशन टेस्ट (कैट) की आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त से शुरू होगी। इस बार परीक्षा का जिम्मा आईआईएम लखनऊ को दिया गया है। शनिवार को कैट-2017 का कार्यक्रम आईआईएम लखनऊ की ओर से जारी कर दिया गया। कार्यक्रम के तहत अभ्यर्थी कैट-2017 की वेबसाइट पर नौ अगस्त से 20 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे जबकि 26 नवंबर को यह परीक्षा देशभर के 140 शहरों में होगी।

    वरीयता क्रम में दें शहरों ने नाम

    कैट के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को जिस शहर में परीक्षा देनी है, उनके नाम देने होंगे। अभ्यर्थियों से 4 शहरों के विकल्प मांगे जाएंगे, जिन्हें वरीयताक्रम में लिखना होगा। नोटिफिकेशन में कहा है कि ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थियों को पहली वरीयता मुहैया करवाने का प्रयास रहेगा। आवेदन शुल्क क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से दिया जा सकेगा।

    18 अक्टूबर से मिलेंगे प्रवेशपत्र

    18 अक्टूबर को वेबसाइट पर प्रवेशपत्र जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी लॉग इन आईडी के माध्यम के प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा कैसे देनी है और इसका फॉर्मेट क्या होगा, इसकी विस्तृत जानकारी देने के लिए आईआईएम 18 अक्टूबर को वेबसाइट पर एक ट्यूटोरिअल जारी करेगा। इसके अलावा वेबसाइट पर मॉक टेस्ट भी होगा, जिसमें शामिल होकर अभ्यर्थी अपनी तैयारियां परख सकेंगे। आवेदन फॉर्म जारी करने के साथ एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा।

    कुछ इस तरह होगा कैट का पैटर्न

    परीक्षा के तीन सेक्शन को हल करने के लिए तीन घंटे मिलेंगे।
    हर सेक्शन के लिए 60 मिनट, पहला सेक्शन हल करने के बाद दूसरा सेक्शन कर सकेंगे।
    बहुविकल्पीय के साथ विस्तृत जवाब वाले सवाल भी होंगे।
    पहले सेक्शन में वर्बल अबिलिटी और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन के सवाल।
    दूसरे में डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग।
    तीसरे सेक्शन में क्वान्टिटेटिव अबिलिटी के सवाल।

    प्रमुख तिथियां

    9 अगस्त: आवेदन शुरू
    20 सितंबर: आवेदन की अंतिम तिथि
    18 अक्टूबर: ऐडमिट कार्ड जारी होगा
    26 नवंबर: परीक्षा होगी

    Keep Reading

    Education Revolution in Uttar Pradesh: Shiksha Mitras' Honorarium Raised to ₹18,000; Slogans Hailing the Yogi Government Resound in Banda.

    उत्तर प्रदेश में शिक्षा क्रांति: शिक्षामित्रों का मानदेय ₹18,000 हुआ, बाँदा में गूँजा योगी सरकार का जयघोष

    Yogi Government Distributes Appointment Letters to 609 Youths; Announces 12 Mega Skill Hubs and 63 District Skill Centers

    योगी सरकार ने 609 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, 12 मेगा स्किल हब और 63 जिला स्किल केंद्रों की घोषणा

    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    Parents have been subjected to such manipulation for a very long time—it is simply that awareness has increased now.

    खेल तो पेरेंट्स के साथ बहुत पहले से होता आया है -जागरूकता अब बढ़ी

    Stepping into the Next Level of AI! DCESIS Students from Lucknow Triumph at IBM Hackathon

    एआई के अगले स्तर पर कदम! लखनऊ के डीसीएसआईएस छात्रों ने IBM हैकथॉन में मारी बाजी

    ‘Indian Peacock’ Brings Handloom into Everyday Fashion—Giving a New Flight to Artisans’ Livelihoods Send feedback Side panels History Saved Words 28 Characters 202 Press tab for actions

    हथकरघा को रोज़मर्रा के फैशन में ला रहा ‘इंडियन पीकॉक’- कारीगरों की आजीविका को नई उड़ान

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    May 8, 2026
    The film connecting the new generation to Lord Krishna: ‘Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam)’

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती है फिल्म ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)

    May 8, 2026

    ईरानी हमलों ने अमेरिकी ठिकानों में मचाई भारी तबाही: सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

    May 8, 2026
    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत की नई लहर, विजय ने लिखी नई इबारत

    May 8, 2026
    India's Swift Action Immediately After Ceasefire: Contacts Iran; Preparations Begin to Bring Back 16 Ships Stranded in the Strait of Hormuz

    ट्रंप का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ मात्र 48 घंटे में फेल! होर्मुज में 1600 जहाज अभी भी फंसे

    May 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading