Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    लॉक डाउन के बाद भी होगी, प्रदेश स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत

    By May 31, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 550

    दुनिया भर में फैली वैश्विक महामारी कोविड 19 के कारण करोड़ों जिंदगियां खतरे के बीच जी रही हैं। विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले लंबे समय तक इसका असर हमारे जन जीवन पर पड़ना तय है। भारत भी इससे अछूता नहीं है और यहां लोगों को सुरक्षात्मक दृष्टि से जागरूक बनाना एक बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। देश की प्रतिष्ठित विज्ञापन प्रदाता कंपनी मनी4ड्राइव एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड, के तिलकेश भाटिया बताते हैं कि भारत में लॉक डाउन के बाद भी प्रदेश स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने की सख्त जरूरत पड़ेगी।
    बता दें कि कंपनी ने एक राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदार विज्ञापन प्रदाता कंपनी होने के नाते विगत 3 वर्षों से इंदौर नगर निगम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर, स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत लोगों को जागरूक बनाने का कार्य किया है। परिणामस्वरूप संस्था ने इंदौर को स्वच्छता में हैट्रिक लगाने तथा लगातार चौथी बार स्वच्छ नंबर वन बनाने में भरपूर सहयोग किया है।

    मनी4ड्राइव एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड के श्री सौरव खंडेलवाल, श्री तिलकेश भाटिया एवं श्री जेम्स पाल ने संयुक्त रूप से कहा कि, “स्वच्छता सर्वेक्षण की ही तरह इंदौर ने कोविड 19 से लड़ाई लड़ने में भी हमें अपने सहयोगी के रूप में चुना है। जिसके लिए हम शहर भर के तमाम बीआरटीएस बस स्टॉप, पैसेंजर शेल्टेर व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षात्मक स्लोगनों द्वारा जागरुकता अभियान चला रहे हैं।”

    मनी4 ड्राइव ने मध्य प्रदेश सरकार, स्थानीय प्रशासन एवं विभिन्न निगम इकाइयों के साथ मिलकर, कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के प्रति लोगों को जागरूक बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इस जागरूकता अभियान के तहत संस्था ने इंदौर नगर निगम के सहयोग से, विभिन्न ऑडियो-वीडियो मीडियम जैसे वॉल राइटिंग, वॉल पेंटिंग, होर्डिंग्स, बस एवं बस स्टॉप ब्रांडिंग द्वारा आम आदमी को कोरोना से बचाव में साफ-सफाई के महत्व को समझाया है।

    आम जन की सुरक्षा के मद्देनजर जारी इस अभियान में, जन जन को आवश्यक सावधानियों से अवगत कराते हुए, कंपनी ने शहरभर के विभिन्न स्थलों पर लगे अपने विज्ञापनों के माध्यम से सोशल डिस्टेंसिंग, हैंड वॉश, हैंड सैनिटाइजर का उपयोग, मास्क का प्रयोग, कोरोना से डरने की बजाय सतर्क रहने तथा खुद के साथ अपने परिजनों को सुरक्षित रखने का संदेश दिया है। संस्था का मानना है कि लॉक डाउन के पश्चात भी, इस तरह के जागरूकता अभियानों को अत्यधिक बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है।

    गौरतलब है कि इस अभियान के लिए आवश्यक बातों को ध्यान में रखते हुए एक ऑडियो-वीडियो प्रेजेंटेशन तैयार किया था, जिसे प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष पेश किया गया। इस प्रसेंटेशन में कंपनी की आगामी प्लानिंग प्रस्तुत की गई। जिसे मुख्यमंत्री महोदय, मध्य प्रदेश शासन एवं नगर निगम के कमिश्नर तथा अन्य पदाधिकारियों ने पसंद किया एवं अपनी अनुमति प्रदान की थी। -तिलकेश भाटिया, मनी4ड्राइव

    Keep Reading

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    क्रूर नियति के बीच हमारी क्रूरता और उम्मीद की कुछ किरणें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    August 1, 2026
    Integral Startups Foundation receives ‘Entrepreneur Game Changer Award 2026’

    इंटीग्रल स्टार्टअप्स फाउंडेशन को मिला ‘एंटरप्रेन्योर गेम चेंजर अवॉर्ड 2026’

    July 31, 2026
    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    July 31, 2026
    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    July 31, 2026

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    July 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading