Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    सबके अपने दावे : पीएम बोलें मेरी सरकार की हैट्रिक बनेगी, राहुल गाँधी बोलें – यह सरकार जा रही है!

    ShagunBy ShagunMay 20, 2024 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,115

    देश के लिए आज बेहद ही महत्वपूर्ण दिन है आज 20 मई को लोकसभा के पांचवे चरण की 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए मतदान होना है। जिसमें 695 प्रत्याशी मैदान में हैं आज कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद होगी जिसमें राहुल गाँधी, स्मृति ईरानी, राजनाथ सिंह जैसे कई दिग्गज शामिल हैं फिलहाल सबके अपने -अपने जीत के दावे हैं अब देखना है नतीजा 4 जून को क्या आता है तब तक आइये देखते हैं प्रचार समाप्त होने से पहले कौन क्या बोलें –

    बाराबंकी में क्या बोलें प्रधानमंत्री जी – बाराबंकी जिले में जनसभा के दौरान के पीएम मोदी ने सपा और कांग्रेस निशाना साधा। उन्होंने ममता और केजरीवाल को भी निशाने पर लिया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि आपकी कमाई का एक्स रे करेंगे। इसका मतलब ये पता करेंगे कि आपके लॉकर में क्या है मंगलसूत्र कहां है। ये आधा हिस्सा वोट जिहाद करने वालों को देना चाहते हैं।

    पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक बड़े नेता ने खुद ये बात कही है। ये देश के टुकड़े पहले ही कर चुके हैं। इनके लिए इनका परिवार और पावर ही खेल है। सपा कांग्रेस वाले सरकार में आए तो रामलला को फिर से टेंट में भेजेंगे और राम मंदिर पर बुलडोजर चला देंगे। इन्हें योगी जी से ट्यूशन लेनी चाहिए कि बुलडोजर असल में कहां चलाना है।

    मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव पर तंज कसा। पीएम मोदी ने कहा कि पीएम पद को लेकर सभी ने मुंगेरीलाल को भी पीछे छोड़ रहे हैं। इनके संपनों की इंतहा देखिए कि कांग्रेस के एक नेता ने कह दिया कि रायबरेली के लोग प्रधानमंत्री चुनेंगे। ये सुनते ही समाजवादी शहजादे का दिल ही टूट गया बस आंसू नहीं निकले लेकिन दिल के सारे अरमान बह गए।

    संविधान नष्ट करना चाहते हैं मोदी : राहुल गांधी

    अमेठी। नंदमहर में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर सीधा हमला बोला। कहा कि 2024 का चुनाव अलग चुनाव है। पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने कहा है कि इस संविधान को खत्म कर देंगे, नष्ट कर देंगे, फेंक देंगे। कहा कि यह गांधी जी, अंबेडकर जी, जवाहरलाल नेहरू और हिंदुस्तान के सभी नागरिकों की देन है। संविधान की रक्षा करना है। संविधान को दिखाते हुए उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में चाहे जमीन का अधिकार हो, किसानों की मदद हो, हरित व सफेद क्रांति जो भी प्रगति हुई है, इस किताब के बल पर हुई है यही आपकी प्रगति की नींव है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसको नष्ट करना चाहते हैं। अगर यह गायब हो जाएगा तो पब्लिक सेक्टर खत्म हो जाएगा, नौकरियां खत्म हो जाएंगी, महंगाई आसमान तक पहुंच जाएगी रिजर्वेशन खत्म हो जाएगा। इसके बाद लोगों सारे हक एक के बाद एक छीन लिए जाएंगे। कहा कि सच्चाई यह है कि इसके बिना हिंदुस्तान में 22-25 अमीर लोगों के पास हक बचेंगे, किसानों, माताओं, युवाओं के हक सब छीन लिए जाएंगे।

    अमेठी में सिलेंडर वाले लोग अब सरेंडर कर रहे हैं : अखिलेश यादव

    अमेठी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेठी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लोगों ने सेना में अग्निवीर लागू किया है। अगर फिर से सत्ता में आ गए तो पुलिस की नौकरी में भी अग्निवीर योजना लागू हो जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि जब वोट करने जाना तो बेरोजगारी व महंगाई को ध्यान रखना।

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को संयुक्त रूप से अमेठी के नंदमहर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा संविधान बदलने की साजिश कर रही है। इंडिया गठबंधन इसे कभी सफल नहीं होने देगा। अमेठी में सिलेंडर वाले लोग अब सरेंडर कर रहे हैं। 13 रुपये किलो की चीनी का ख्वाब दिखाया। मीठी चीनी के लिए कड़वा झुठ बोला गया था। एक और एक मिलकर 11 हो रहे हैं, इससे भारतीय जनता पार्टी वाले नौ दो ग्यारह हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों की हर बात झूठ निकली। किसानों को दिल्ली तक में प्रदर्शन करना पड़ा। अपनी फसल की कीमतों के लिए। किसानों को तकलीफ पहुंचाने के लिए इन्होंने सड़कों को बंद कर दिया था।

    Shagun

    Keep Reading

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

    June 9, 2026
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading