Post Views: 678
पीठासीन अधिकारी ने भी कैमरे पर कबूला कि हां मेरे सामने हुआ है और मैंने आला अधिकारियो को इस बात की सूचना दे दी है
Meerut ward no 87, बटन दबाया बसपा पर, परची निकली भाजपा की
22 नवंबर। कानपुर में निकाय चुनाव 2017 में वोटिंग के दौरान मशीन में कोई भी बटन दबाया जा रहा है वोट कमल के फूल में जा रहा है यह शिकायत कानपुर के वार्ड संख्या 104 बम्बईया हाता बूथ संख्या 1636 से है इस शिकायत के बाद वहां मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा किया है जिस वजह से मतदान घंटो बाधित रहा।
खबर मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए सूत्रों की मानें तो जब अधिकारियों के सामने EVM मशीन चेक किया गया तो बात सही पाई गयी कि कोई भी बटन दबाने पर कमल के फूल पर वोट जा रहा है पीठासीन अधिकारी ने भी कैमरे पर कबूला है कि हां मेरे सामने हुआ है और मैंने आला अधिकारियो को इस बात की सूचना दे दी है।

वोटिंग के दौरान आज दिनभर की चर्चित ख़बरें यह भी:
कानपुर, उन्नाव, हरदोई, जालौन, चित्रकूट, हमीरपुर में ईवीएम खराब होने पर की जगहों पर हंगामा निकाय चुनाव के दाैरान एक के बाद एक ईवीएम मशीन खराब हाेने से लाेगाें ने बवाल करना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने जमकर लाठियां भांजनी पड़ी। कानपुर नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया वार्ड-63 में दो ईवीएम मशीन खराब होने पर मतदाताअाें ने हंगामा करना शुरु कर दिया। बबाल बढता देखा पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। जिसके बाद मामला शांत हुअा।
9 बजे तक 9 प्रतिशत मतदान हाे चुका है। कानपुर के वार्ड 104 पर एक घंटे तक मतदान रुका रहा। इवीएम मशीन में कोई भी बटन दबाने पर एक ही पार्टी को वोट जाने का आरोप लगा कर लाेगाें ने जमकर हंगामा काटा। चुनाव अधिकारियाें ने माैके पर पहुंचकर मामला संभाला। पीठासीन अधिकारी काे हटाकर इवीएम बदलने के बाद पुन मतदान शुरु हाे सका।इवीएम मशीन खराब हाेने का एक एेसा ही मामला कानपुर रविदास पुरम वार्ड 9 के बूथ नंबर 147 में भी देखने काे मिला। इवीएम खराब हाेने की बात सुनकर लाेग भड़क गए। लाेगाें में अाक्राेश देख अधिकारी मशीन चेक करने में जुट गए।

मशीन के ठीक हाेने के बाद मतदान शुरु हाे सका।कानपुर वार्ड 70 में चुनाव चिन्ह आवंटन में गड़बड़ी। घंटी वाले को मिली खड़ाऊ। शिकायत के बाबजूद निर्वाचन अधिकारी ने नही सुना। इसी तरह हरदोई और जालौन के तीन मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब होने पर लोगों ने हंगामा किया। चुनाव आयोग के दावों की खुली पोल कानपुर चकेरी के वार्ड 62 के पोलिंग बूथ पर अभी तक नही शुरू हो पाया मतदान बूथ की तीनों मशीने हो गयी खराब अब तक सेकड़ो मतदाता वापस लौट चुके है।
आगरा के वॉर्ड 49 में सपा प्रत्याशी मोनिका नाज खान ने भाजपा पर फर्जी मतदान का आरोप लगाया है। मोनिका ने कहा कि भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग प्रत्याशी के साथ मतदान केंद्र में पहुंचे और वहां पार्टी और प्रत्याशी का प्रचार किया। इस आरोप प्रत्यारोप के दौरान जमकर हंगामा भी हुआ जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी गुड्डी देवी का वोट किसी और ने डाला। मतदान केंद्र से एक एजेंट को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
मेरठ सहित कई स्थानों पर लोगों के नाम कटने और मशीनों में एक ही दल को वोट जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।