लखनऊ। एक्सीलिया स्कूल के 11वीं के छात्र हर्षवर्धन ने वाराणसी में 25-28 जुलाई को आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन क्रिकेट चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 19 वर्ष से कम आयु की ईस्ट जोन टीम में जगह बनाई। 1200 प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में शीर्ष 16 में स्थान पाने वाले हर्षवर्धन को टीम का उपकप्तान भी चुना गया।
स्कूल की प्रधानाचार्या मीनू श्रीवास्तव और प्रबंधन ने हर्षवर्धन को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।







