Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    भारतीय एकता और सरलता की प्रतीक है हिंदी

    ShagunBy ShagunSeptember 30, 2024 साहित्य No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 836

    बीबीएयू में हिन्दी पखवाड़ा का बेहतरीन समापन

    लखनऊ, 30 सितम्बर:  बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में सोमवार को हिन्दी प्रकोष्ठ‌ एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हिन्दी पखवाड़ा’ का बेहतरीन समापन हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ व हज विभाग के मंत्री दानिश आजाद अंसारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मंच पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर पद्मश्री एवं बीबीएयू के पूर्व कुलपति प्रो‌. रणबीर चंद्र सोबती, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन.एम.पी. वर्मा, कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, एनसीसी अधिकारी डॉ. राजश्री एवं विश्वविद्यालय हिन्दी अधिकारी श्री शिवकुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं बाबासाहेब के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई।


    हिन्दी भाषा को डिजिटल अनुप्रयोग से और सशक्त समृद्ध किया जा सकता है- दानिश आजाद अंसारी

    राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि, बीते कुछ वर्षों में हिन्दी का पुनरूत्थान हुआ है, जिससे समाज को एक नई दशा एवं दिशा मिली है। साथ ही डिजिटल युग में हिन्दी भाषा के लिए सॉफ्टवेयर, एप्लीकेशन एवं वेबसाईट का निर्माण हो रहा है, जो कि प्रशंसनीय है। हम सभी का कर्तव्य है कि हिन्दी भाषा के विकास एवं पुनर्जागरण हेतु ईमानदारी से कार्य करें।


    पद्मश्री एवं बीबीएयू के पूर्व कुलपति प्रो‌. रणबीर चंद्र सोबती ने हिन्दी की महत्ता का वर्णन करते हुए कहा कि हिन्दी विश्व की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक तथा भारतीय एकता, सरलता, सहजता, सामाजिकता एवं आध्यात्मिकता की प्रतीक है। साथ ही हिन्दी पखवाड़ा का उद्देश्य हिन्दी के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कार्यक्षेत्र में अधिक से अधिक हिन्दी को प्रयोग में लाना एवं युवा पीढ़ी को हिन्दी के प्रति आकर्षित करना है। इसके अतिरिक्त उन्होंने विदेशों में हिन्दी की उपयोगिता, साहित्यिक ग्रंथों एवं हिन्दी वर्तनी का महत्व, हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने में मीडिया का योगदान, सतत विकास लक्ष्यों एवं मानव सेवा पर भी विस्तृत चर्चा की।

    विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन.एम.पी. वर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हम हिन्दी बेहद ही रोचक एवं रोमांचकारी भाषा है, जो कि दुनिया भर के देशों में प्रसिद्ध है। विभिन्न साहित्यकारों एवं लेखकों ने प्राचीन काल से ही हिन्दी के विकास में कार्य किया है। इसके अतिरिक्त बॉलीवुड में हिन्दी भाषा के प्रयोग ने हिन्दी को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है।

    समापन सत्र के दौरान ‘हिन्दी पखवाड़ा’ के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन का कार्य डॉ. बलजीत श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रॉक्टर प्रो. संजय कुमार, आईक्यूएसी डायरेक्टर प्रो. राम‌ चंद्रा, आईक्यूएसी डिप्टी डायरेक्टर प्रो. शिल्पी वर्मा, प्रो. सुदर्शन वर्मा, प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा, प्रो शुरा दरापुरी, विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष,अधिकारीगण, गैर-शिक्षण कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहें।

    # BBAU Lucknow #BBAU #बीबीएयू #बीबीएयू विवि लखनऊ
    Shagun

    Keep Reading

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Enough of 'Mann Ki Baat' (talk from the heart); now, O Ruler, speak of 'Jan Ki Baat' (the voice of the people)!!

    मन की बात बहुत हुई, अब जन की बात करो राजन्!!

    A silent scream! Congratulations! Congratulations! Congratulations!

    एक मौन चीख! अभिनंदन! अभिनंदन!अभिनंदन!

    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading