Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    बॉडी क्लॉक को आगे बढ़ाता है व्यायाम

    By February 25, 2019Updated:February 25, 2019 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 584
    • व्यायाम व्यस्त दिनचर्या से पैदा होने वाली थकान से निपटने में भी लोगों की मदद कर सकता है

    एक शोध में पता चला कि सुबह सात या दिन में एक से चार बजे के बीच व्यायाम बॉडी क्लॉक को थोड़ा पहले कर देता है जबकि शाम सात से रात दस बजे के बीच व्यायाम बॉडी क्लॉक को आगे बढ़ा देता है, दरअसल
    इंसानी शरीर एक जैविक घड़ी के हिसाब से चलता है। हमारे मिज़ाज, हॉर्मोन के स्तर, शरीर के तापमान और पाचन क्रिया में लगातार उतार-चढ़ाव होता रहता है। एक्सपर्ट का मानना है कि सुबह दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि हमारा शरीर हर नए दिन की शुरु आत के लिए खुद को तेजी से तैयार कर रहा होता है। बेशक में बॉडी क्लॉक हमारे शरीर को नियंत्रित करती है और इसमें किसी भी तरह का बदलाव आने पर हमारे शरीर पर बहुत गहरा असर डालता है। किसी दूसरे देश जाने पर टाइम जोन बदलते ही जेट लैग से होने वाली परेशानी भी इसका ही उदाहरण है।

    नए टाइम जोन में जाने पर शरीर खुद को सेट करने के लिए वक्त लेता है और लोग जेट लैग का अनुभव करते हैं। अलग-अलग मामलों में इसकी परिभाषा अलग दी गई है। सीधे तौर पर समझने की कोशिश करें तो हमारे शरीर की मांसपेशियां दिन के समय को समझने की कोशिश करती हैं। शरीर के हर हिस्से में एक बायोलॉजिकल क्लॉक चल रही होती है। इसी घड़ी के हिसाब से हार्मोन्स हमारी बॉडी में बनते रहते हैं। इसमें पीरिड्स आने से लेकर, समय पर नींद आना, टॉयलेट जाना, लंच टाइम तक एक्टिव रहना, लंच के बाद खाना पचना, दिन के सबसे बिजी शेड्यूल में एक्टिव रहना, जिस तरह के ट्रैवल की आदत हो वो पूरा करना सब कुछ शामिल है।

    अलग-अलग शिफ्ट में काम करने, जेट लैग और बॉडी क्लॉक को बाधित करने वाले अन्य प्रकार के दुष्प्रभावों को कम करने में व्यायाम अहम भूमिका निभा सकता है। व्यायाम व्यस्त दिनर्चया से पैदा होने वाली थकान से निपटने में भी लोगों की मदद कर सकता है। जेट लैग अलग-अलग समय जोन में यात्रा करने पर व्यक्ति की नींद में आने वाली दिक्कत को कहते हैं।

    अमेरिका के कैलीफोर्निया विविद्यालय, सैन डिएगो एवं एरिजोना विविद्यालय के शोधकर्ताओं ने इस विषय पर अध्ययन के लिए करीब पांच दिन तक 101 प्रतिभागियों में व्यायाम के बाद शरीर की गतिविधियों का परीक्षण किया। ‘‘द जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी’ में प्रकाशित अध्ययन में पता चला कि सुबह सात बजे या दिन में एक से चार बजे के बीच व्यायाम बॉडी क्लॉक को थोड़ा पहले कर देता है जबकि शाम सात बजे से रात दस बजे के बीच व्यायाम बॉडी क्लॉक को आगे बढ़ा देता है।

    एरिजोना विविद्यालय के शॉन यंगस्टेट ने कहा कि बॉडी क्लॉक पर व्यायाम के प्रभाव की तुलना करने वाला यह पहला अध्ययन है और यह अध्ययन जेट लैग और अलग-अलग पाली में काम करने के नकारात्मक प्रभावों को कम करने में मदद हेतु व्यायाम के इस्तेमाल की संभावना बता सकता है।

    Keep Reading

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading