Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    अनुभव ले जाएगा आपको शून्य से शिखर तक

    ShagunBy ShagunJuly 3, 2020 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 614

    2020 में दुनिया अब तक कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर चुकी है. जिसमे भूकंप, चक्रवात, टिड्डियों का हमला, जंगल की आग के साथ-साथ कोरोना जैसी महामारी ने भी लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। इन आपदाओं ने बहुत ही कम समय में दुनिया के हालात बेहद गंभीर कर दिए है, लेकिन यह दुनिया की प्रगति को नहीं रोक सके। समय का चक्र चलता रहता है और इसके अनुसार हमें भी चलना पड़ता है. अब हमने नव-निर्माण के युग में प्रवेश किया है जो हमें जीवन के नए पहलुओं से परिचित कराएगा।

    वर्तमान में समय हमारे सामने कई चुनौतियाँ खड़ी कर रहा हैं। इन प्राकृतिक चुनौतियों के कारण हर कोई भावनात्मक रूप से टूट चूका हैं। यह निश्चित रूप से हम सभी के लिए कठिन समय है, लेकिन हमें यह भी याद रखना चाहिए कि समय निरंतर चलता रहता है। आज रात है तो कल सवेरा जरुर होगा. इसी उम्मीद के साथ हमें फिर से आगे बढ़ना होगा.

    विपत्तियां तो आती-जाती रहेंगी और आपको प्रभावित भी करेंगी. लेकिन आपके अलावा कोई और आपकी इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प को नहीं डिगा सकता। वर्तमान परिस्थितियों के कारण हो सकता है आपकी नौकरी चली गई हो या व्यवसाय में आपका नुकसान हुआ हो. लेकिन आपने जीवन में जो खोया है, उसे फिर से पाने का समय आ गया है। इस बार खुद को साबित करने के लिए आपके पास अनुभव भी होगा।

    जनसम्पर्क कंपनियों में से एक के संस्थापक श्री अतुल मलिकराम के अनुसार, “वर्तमान में, हम अपने भविष्य के बारे में सोचते हुए अलग-अलग रास्तों के साथ दुराहें पर खड़े हैं। जीवन को पुनः पहले की तरह प्रारंभ करना निश्चित रूप से बहुत अलग है, लेकिन यह असंभव भी नहीं है। जो चला गया है उसके बारे में सोच कर समय व्यर्थ करना उचित नहीं है। यह समय पुनः उत्थान का समय है। इन आपदाओं के कारण अवश्य ही हमारे चारों और संकट के बादल छा गए हो, लेकिन सफलता को पाने के लिए हमारे पास अभी भी अनुभव का साथ है।

    हमने परिणाम की चिंता किए बगैर नई दुनिया में प्रवेश किया है। हो सकता है आपने अपना सब कुछ खो दिया हो, लेकिन जिस अनुभव को आपने जीवन में पाया हैं वह जीवन के अंत तक आपके साथ रहेगा। वर्तमान में, समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इन विपत्तियों के खिलाफ लड़ने के लिए एक साथ आगे आना होगा। आपको अपनी क्षमताओं पर भरोसा करना होगा और एक समृद्ध और प्रगतिशील समुदाय बनाने के लिए एक दूसरे की मदद करनी होगी। इन आपदाओं और त्रासदियों को मनुष्यों के लिए एक रिमाइंडर के रूप में माना जा सकता है ताकि उन्हें याद दिलाया जा सके कि हमें मानवता के मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।

    Shagun

    Keep Reading

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading