Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    यूपी में उद्योग से जुड़ेंगे एक्सप्रेस वे

    ShagunBy ShagunJune 20, 2020 इंडिया 3 Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 755

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    एक्सप्रेस वे के निर्माण में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार रिकार्ड कायम करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मात्र एक्सप्रेस वे निर्माण के पक्षधर नहीं रहे है, बल्कि वह इन एक्सप्रेस वे को उद्योग से जोड़कर चल रहे है। इससे इनके निकट रहने वाले गांव,कस्बा नगर सभी को परोक्ष अपरोक्ष लाभ होगा। योगी की योजना में एक्सप्रेस वे केवल प्रमुख महानगरों को जोड़ने की कवायद नहीं है। यह प्रदेश के औद्योगिक विकास को भी बढाने में सहायक होंगे। इसके दृष्टिगत निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे के समानांतर लैंड बैंक भी स्थापित हो रहे है। डिफेंस एक्सपो व इन्वेस्टर्स समिट में निवेश के समय से ही यह योजना आगे बढ़ रही है। इसके अलावा प्रत्येक पचास किलोमीटर पर यात्री सुविधा के लिए ढांचागत निर्माण किया जाएगा।

    एक बार फिर योगी आदित्यनाथ ने एक्सप्रेस वे के आसपास के क्षेत्रों को औद्योगिक विकास एवं व्यावसायिक उपयोग के रूप में पहले से ही चिन्हित करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही दुर्घटनाओं को न्यूनतम रखने के लिए प्रारम्भ से ही उपाय किए जाएंगे। इस संबन्ध में यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने प्रस्तुतीकरण किया।

    उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेस वे के लिए कैबिनेट की सैद्धान्तिक सहमति प्राप्त हो चुकी है। इसका डीपीआर भी तैयार कर लिया गया है। यह एक्सप्रेस वे दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे से प्रारम्भ होकर जनपद प्रयागराज में एनएच नाइटीन के बाईपास पर सोरांव तक जाएगा। इसकी कुल अनुमानित लम्बाई छह सौ किमी से अधिक होगी। उन्होंने कहा कि प्रारम्भ में छह लेन का एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा, जिसका आठ लेन में विस्तार किया जा सकेगा।

    एक्सप्रेस वे के सभी स्ट्रक्चर आठ लेन के बनाए जाएंगे। एक्सप्रेस वे के निर्माण पर लगभग सैंतीस हजार करोड़ रुपए का व्यय का अनुमान है। भूमि अधिग्रहण की अनुमानित लागत साढ़े नौ हजार करोड़ रुपए है। एक्सप्रेस वे का निर्माण बारह पैकेज में किया जाएगा। एक्सप्रेस वे के निर्माण से दिल्ली प्रयागराज की सड़क मार्ग से यात्रा लगभग छह घण्टे में की जा सकेगी।

    इस मार्ग पर मेरठ, गाजियाबाद बुलन्दशहर,हापुड़ अमरोहा,संभल, बदायूं,शाहजहांपुर, हरदोई,उन्नाव,रायबरेली, प्रतापगढ़ एवं प्रयागराज जनपद पड़ेंगे। संरेखण पर गंगा एक्सप्रेस वे,दो एक्सप्रेस वेज़,आठ राष्ट्रीय राजमार्ग,पन्द्रह राज्य मार्ग,आठ मुख्य जिला मार्ग,अट्ठाइस अन्य जिला मार्ग एवं करीब पौने तीन सौ ग्रामीण मार्ग को क्राॅस करेगा।

    एक्सप्रेसवे के निर्माण में कुल आठ रेलवे ओवर ब्रिज,पन्द्रह,दीर्घ सेतु,मुख्य मार्गों की क्राॅसिंग पर फ्लाईओवर अंडरपास तथा अनेक लघु सेतु एवं पुलियों का निर्माण किया जायेगा।सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत एक्सप्रेस वे पर पन्द्रह मी चैड़ाई का डिप्रेस्ड मीडियन भी प्रस्तावित है। यात्रियों की सुविधा एवं सड़क सुरक्षा के लिए एक्सप्रेस वे पर प्रति पचास किमी पर वे साइड एमेनिटीज टॉयलेट ब्लाॅक का प्राविधान किया गया है।

    Shagun

    Keep Reading

    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    Statewide campaign to be launched for the rights and safety of journalists; Zubair Ahmed appointed state president, Tausif Hussain entrusted with the role of secretary.

    पत्रकारों के अधिकार और सुरक्षा के लिए चलेगा प्रदेशव्यापी अभियान: ज़ुबैर अहमद बने प्रदेश अध्यक्ष, तौसीफ हुसैन को सचिव की कमान

    लखनऊ जिला जेल में बंदी की मौत का मामला: लापरवाही पर गिरी गाज, जेल वार्डर निलंबित; तीन हेड वार्डरों पर भी शिकंजा

    Network goes missing at Akhilesh Yadav's rally: SP levels major allegation against BJP; politics heats up in CM Yogi's stronghold

    अखिलेश यादव की रैली में नेटवर्क गायब: सपा ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, सीएम योगी के गढ़ में गरमाई सियासत

    A confluence of mystery, valor, and remarkable architecture: The 'Garhkundar Fort'—pride of Bundelkhand.

    रहस्य, शौर्य और अद्भुत स्थापत्य का संगम: बुंदेलखंड की शान ‘गढ़कुंडार का किला’

    3 Comments

    1. rhinoplastysaltlakecity.city on October 21, 2022 1:07 pm

      It’s amazing to pay a quick visit this website and reading the views of all mates regarding this post, while I am also keen of getting knowledge.

      Reply
    2. 주점알바 on November 24, 2022 1:18 pm

      I’ve been surfing online more than 3 hours today, yet I never
      found any interesting article like yours. It’s pretty worth enough for me.

      Personally, if all site owners and bloggers made good content as you did, the net will be much more useful than ever before.

      Reply
    3. Buy British passport Online on May 25, 2023 5:48 pm

      Your way of telling the whole thing in this article is genuinely nice, all can easily understand it,
      Thanks a lot.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    November 20, 2026
    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    November 20, 2026
    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    November 20, 2026

    अंतरराष्ट्रीय लोकपाल मंच ने विश्वव्यापी स्वतंत्र रक्षक संघ (WIDU) की स्थापना की

    November 20, 2026
    Houthi missile attack in Riyadh: Saudi Arabia’s tallest PIF Tower damaged; area evacuated

    रियाद में हूती मिसाइल हमला: सऊदी के सबसे ऊंचे PIF टावर को नुकसान, इलाका खाली

    November 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading