Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    फर्जी डिग्री: शिक्षा का काला बाजार और समाज का खतरनाक शॉर्टकट

    ShagunBy ShagunDecember 25, 2025 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Fake degrees are a black market in education and a dangerous shortcut for society.
    फर्जी डिग्री शिक्षा का काला बाजार और समाज का खतरनाक शॉर्टकट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 872

    आज का भारत, जहां प्रतियोगिता हर तरफ से दम घोंट रही है, वहां निराशा और जल्दबाजी का मिलन एक खतरनाक रसायन बन जाता है। इसी रसायन को भुनाकर कुछ शातिर दिमाग चुपचाप करोड़ों की कमाई का धंधा चला रहे हैं। हाल ही में लखनऊ में पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने करीब चार सालों में लगभग 1500 लोगों को फर्जी मार्कशीट और डिग्रियां बेचकर 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की उगाही की।

    यह गिरोह राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, नागालैंड जैसे राज्यों के करीब 25 विश्वविद्यालयों की नकली डिग्रियां तैयार करता था। कीमत? 25 हजार से 4 लाख रुपये तक कोर्स और डिग्री के स्तर के हिसाब से। बीटेक, एमबीए, बीसीए, एमसीए से लेकर पीएचडी तक सब कुछ उपलब्ध था। हैरत की बात यह कि इस गिरोह का सरगना खुद एक पीएचडी धारक था। शिक्षा का उच्चतम डिग्री हासिल करने वाला व्यक्ति ही शिक्षा को सबसे सस्ता और नकली बना रहा था।

    पुलिस ने छापेमारी में 923 फर्जी मार्कशीट और प्रमाणपत्र, 15 नकली विश्वविद्यालयों की मुहरें, लैपटॉप, प्रिंटर और 2 लाख रुपये नकद बरामद किए। यह सिर्फ एक गिरोह था। देशभर में ऐसे दर्जनों नेटवर्क सक्रिय हैं, जो चुपचाप काम कर रहे हैं।

    Fake degrees are a black market in education and a dangerous shortcut for society.
    फर्जी डिग्री शिक्षा का काला बाजार और समाज का खतरनाक शॉर्टकट

    यह धंधा क्यों फल-फूल रहा है?

    • बेरोजगारी का पहाड़ हर साल बढ़ रहा है।
    • नौकरियों में न्यूनतम योग्यता के नाम पर डिग्री-डिप्लोमा की अनिवार्यता।
    • मेहनत से आगे बढ़ने की बजाय शॉर्टकट की लालसा।
    • “पास करा देंगे”, “डिग्री दिला देंगे” जैसे झांसे में फंसने की मनोवैज्ञानिक कमजोरी।

    यह गिरोह सिर्फ कागज नहीं बेच रहा: यह भरोसे को बेच रहा है। यह शिक्षा की गरिमा को बेच रहा है। और सबसे बड़ी त्रासदी यह उन युवाओं के भविष्य को बेच रहा है जो पहले से ही हताश और असुरक्षित हैं।

    फर्जी डिग्री लेकर कोई नौकरी पा भी ले, तो क्या? पहली जांच में पकड़े जाने की तलवार हमेशा लटकी रहेगी। नौकरी चली जाएगी, प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलेगी और सबसे बड़ी कीमत आत्मविश्वास हमेशा के लिए खो जाएगा।

    क्या समाधान है?

    • जागरूकता सबसे बड़ी ढाल: बेरोजगार युवाओं को समझना होगा कि असली सफलता शॉर्टकट से नहीं आती।
    • कठोर कानूनी कार्रवाई:  ऐसे गिरोहों के खिलाफ सिर्फ गिरफ्तारी काफी नहीं; उनकी संपत्ति जब्त हो, नेटवर्क पूरी तरह खत्म
    • हो।
    • डिजिटल वेरिफिकेशन का तेजी से विस्तार :  विश्वविद्यालयों की डिग्री ऑनलाइन तुरंत वेरिफाई हो सकनी चाहिए।
    • नौकरियों में स्किल-आधारित चयन: डिग्री से ज्यादा क्षमता पर जोर दिया जाए।

    शिक्षा वह प्रकाश है जो अंधेरे को दूर करता है, लेकिन जब शिक्षा ही नकली हो जाए तो अंधकार और गहरा हो जाता है। लखनऊ का यह मामला सिर्फ एक खबर नहीं, यह एक चेतावनी है। अगर हमने अब नहीं संभला, तो आने वाली पीढ़ियां फर्जी डिग्रियों के बोझ तले दबकर असली जीवन जीने से चूक जाएंगी।

    समय है सोचने का:
    क्या हम शॉर्टकट चुनेंगे या सच्चाई का रास्ता?
    क्योंकि आखिर में वही टिकता है, जो मेहनत से बनता है।
    बाकी सब कागज का खेल है, जो हवा के एक झोंके में उड़ जाता है।

    Shagun

    Keep Reading

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    October 22, 2026

    भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

    October 21, 2026
    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    October 18, 2026
    Promotional song 'Jaise Radhe Krishna' from the film 'Darkaar' released; Raja Guru's powerful style grabs attention.

    फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज, राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा ध्यान

    October 18, 2026
    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    October 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading