Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    बाहर से आने वालों को मानसिक पीड़ा से बचाने के लिए परिवार की है महत्वपूर्ण भूमिका

    By May 24, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 655
    • आये दिन हो रही घटनाओं पर समाजसेवी व समाजशास्त्रियों ने कहा, सबकुछ सरकार ही नहीं कर सकती, परिवार निभाए अपना कर्तव्य

    एक व्यक्ति मुम्बई से परिवार के साथ गाजीपुर आया। वह घर गया तो घर वालों ने घर में घुसने नहीं दिया। वहां से ससुराल वालों को फोन कर आने की सूचना दी लेकिन वहां भी आने से मना कर दिया गया। वह परिवार के साथ गंगा पुल पर आया और बाइक खड़ी किया और गंगा में कूद कर जान दे दी। यह तो एक बानगी भर है। इस तरह बहिष्कार व मानसिक विचलन की स्थितियां आये दिन देखने को मिल रहीं हैं। समाजसेवी व समाजशास्त्रियों का कहना है कि इस समय परिवार की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। हर कार्य सरकार ही नहीं कर सकती। हमें अपने समाज व परिवार के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा।

    समाजशास्त्री डाक्टर रोहित मिश्र का कहना है कि कोराेना संक्रमण काल में सामाजिक ताने-बाने तार-तार हो रहे हैं। इस समय सबको अपने कर्तव्यों के निर्वहन पर ध्यान देना होगा। हर कार्य सरकार ही नहीं कर सकती। अधिकार के साथ-साथ हमें कर्तव्य भी बताए गये हैं और जब कर्तव्य की बात आती है तो उस समय व्यक्ति को और सजग हो जाना चाहिए। यदि परिवार का कोई सदस्य बाहर से आता है तो पहले से ही बहुत ज्यादा मानसिक रूप से परेशान रहता है। ऐसी स्थिति में परिवार को उसके साथ शारीरिक दूरी बनाये हुए उसके साथ सहानुभूति दिखाना जरूरी है। परिवार के सदस्यों का सपोर्ट बाहर से आने वालों का जरूरी है।

    समाजशास्त्री डाक्टर प्रमोद मिश्र का कहना है कि ऐसे आपदा काल में दोनों को समझने व समझाने की जरूरत है। इस समय हर व्यक्ति परेशान है। यही इस समस्या की जड़ है। इसमें परेशान होने की जरूरत नहीं है। किसी भी आपदा के समय धैर्य की जरूरत होती है। धैर्य रखते हुए हमें सजग रहने की जरूरत है। हमें दूसरों को संक्रमित मानने से पहले हर वक्त खुद को संक्रमित मानकर चलना होगा। हमें यह सोचना होगा कि हम दूसरों से दूर रहें।

    समाजसेवी आनंद का कहना है कि जरूरत दोनों तरफ समझने की है। परिवार को भी समझना होगा कि जो भी बाहर से आ रहा है, वह खुद घबराहट में है। इस कारण वह दुर्व्यवहार किसी भी तरह से सहने की स्थिति में नहीं है।

    इस कारण देश त्रासदी से गुजर रहा है। सिर्फ सरकारी प्रयास से नहीं पड़ेगा। जैसे सबके अधिकार होते हैं, वैसे ही उसके कर्तव्य भी होते हैं। परिवार का साथ बहुत जरूरी है। उन्हें सपोर्ट करना चाहिए।

    Keep Reading

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    Husband unable to bear the shock of wife's death; collapses and dies while applying vermilion.

    पत्नी की मौत का सदमा सहे न सका पति, सिंदूर भरते हुए तोड़ा दम

    Don't ignore mouth ulcers; it could save your life: Experts warn about head and neck cancer.

    मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, जान बच सकती है: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ चेतावनी

    Tikwampur, the birthplace of patriotism, falls victim to government apathy.

    राष्ट्रभक्ति की जन्मभूमि टिकवांपुर सरकारी बेरुखी की शिकार

    You will feel proud when you look at your reflection in the mirror... You lost your job, but not your principles!

    शीशे में चेहरा देखकर गर्व होगा… नौकरी चली गई, लेकिन सिद्धांत नहीं!

    Surgeon Vice Admiral Arti Sarin visited the 7 Air Force Hospital in Kanpur.

    सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन ने कानपुर के 7 एयर फोर्स अस्पताल का दौरा किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026
    Krishna Gautam’s classy glamour in a blue blazer; the magic of power dressing takes over the red carpet.

    ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम का क्लासी ग्लैमर, रेड कार्पेट पर छाया पावर ड्रेसिंग का जादू

    July 24, 2026
    Husband unable to bear the shock of wife's death; collapses and dies while applying vermilion.

    पत्नी की मौत का सदमा सहे न सका पति, सिंदूर भरते हुए तोड़ा दम

    July 24, 2026
    TPS Music Ushers in a New Wave of Romance; A String of Tiwari Sarkar's Songs Set for Release

    TPS Music पर रोमांस गीतों की होगी लगातार बारिश

    July 24, 2026
    Don't ignore mouth ulcers; it could save your life: Experts warn about head and neck cancer.

    मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, जान बच सकती है: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ चेतावनी

    July 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading