Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    पिता बोलेः बेटी के सकुशल होने का समाचार मिलने से हम अत्यधिक प्रसन्न हैं!

    By January 13, 2020 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 768

    3 जनवरी को हुयी थी लापता: पिता ने लिखी मार्मिक अपील: कहा समाचार मिलने से हम अत्यधिक प्रसन्न हैं!

    प्रिय बन्धुओं,

    मेरी बेटी एकता पाल 3 जनवरी 2020 को सायंकाल एक पत्र लिखकर लापता हो गयी थीं। आप सभी की संवदेवना, तत्परता तथा हार्दिक प्रार्थनाओं से मेरी बेटी एकता पाल का आंशिक रूप से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के किसी स्थान में सकुशल होने का समाचार उसके द्वारा 9 जनवरी को रात्रि 9 बजे के करीब अपनी मां को किये गये फोन से मिल गया था।

    एकता पाल के अनुसार उसने एक सरकारी नौकरी करने वाले लड़के से शादी कर ली है। वह उसके माता-पिता के साथ कुशलपूर्वक है। लेकिन उसके बाद से उसने मोबाइल स्विच ऑफ कर रखा था। कल 10 जनवरी को रात्रि 9 बजे के करीब मेरी पत्नी के पास मेरी बेटी के साथ के उस व्यक्ति ने फोन किया था। अगले दिन 11 जनवरी को प्रातः बेटी एकता पाल तथा उसके साथ के व्यक्ति न बातचीत की थी। वे हमसे थाने में हमारे द्वारा की गयी एफआईआर वापस लेने के लिए कह रहे थे।

    file photo

    अभी हमें उनके घर का पता नहीं मिल पाया है। हम उनके घर पर जाकर उनके माता-पिता से मिलकर उनके बारे में पूरी जानकारी करना चाहते हैं। यदि सब कुछ ठीक होता है तो हम दोनों को पति-पत्नी के रूप में सहर्ष स्वीकार कर लेंगे।

    हमारी बेटी एकता पाल द्वारा बिना अपने माता-पिता के बताये उठाये गये इस तरह के कदम से आप आत्मीयजनों, मीडिया बन्धुओं तथा पुलिस विभाग को जो तकलीफ हुई हैं उसके लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं।

    उन्होंने कहा कि मैं आपको अपने प्रत्येक निर्णय, विचार तथा गतिविधियों से अपनी अंतिम सांस तक अवगत कराने के लिए वचनबद्ध हूं। मेरा 65 वर्ष का लम्बा सारा जीवन एक खुली किताब की तरह है। मैं ऐसा कोई भी कार्य नहीं करूंगा जिसे मुझे समाज से छुपाना पड़े।

    मेरे विचार तथा कार्य-व्यवहार से जिसे भी तनिक भी असुविधा होती है उससे भी मैं सदैव क्षमा प्रार्थी हूं। मेरा मकसद अपने 65 वर्षों के जीवन के अनुभव को समाज को इस आशय से शेयर करना है कि शायद उससे किसी को सीख मिल सके। मैं अपने अंदर के बालक को तथा छात्र को भी सदैव जीवित रखना चाहता हूं। मैं दूसरों के अनुभव से अहंकाररहित होकर सीखने के लिए भी सदैव उत्सुक रहता हूं।

    उन्होंने कहा कि मैं एक कलम का मजदूर हूं। प्रत्येक दिन बिना जी-तोड़ मेहनत किये मुझे रोटी खाने का कोई हक नहीं है। आपके सुझावों का हार्दिक स्वागत है।

    देखें इससे सम्बंधित मामला:

    https://shagunnewsindia.com/crimeuttarpradeshkidnapped-a-young-woman-in-broad-daylight/

    Keep Reading

    The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism

    सादगी, निष्पक्षता और समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत

    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    A dark stain on democracy – Former Minister Yashwant Singh

    आपातकाल: लोकतंत्र पर काला धब्बा – पूर्व मंत्री यशवंत सिंह

    Tribute to deceased students: Gurudwara Alambagh holds peace march

    दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि: गुरुद्वारा आलमबाग ने निकाला शांति मार्च

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism

    सादगी, निष्पक्षता और समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत

    June 26, 2026
    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    June 26, 2026
    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    June 26, 2026
    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    June 26, 2026
    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    June 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading