Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    करियर में सफलता के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स

    ShagunBy ShagunJune 9, 2021 Featured 1 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 620

    आजकल की भागदौड़ और कम्पटीशन से भरी जिंदगी में हम सभी अपने करियर की सबसे ऊंची चोटी हासिल करना चाहते हैं। कई बार कड़ी मेहनत करने के बावजूद हमे कामयाबी हासिल नहीं होती है। कई बार देखा गया है कि सफलता नहीं मिलने पर लोगों के आत्मविश्वास में भी खासी कमी आ जाती है। करियर हो या जीवन दोनों में ही आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास बहुत जरूरी है, लेकिन अगर किसी व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी हो जाए, तो उसे बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ वास्तु के आसान उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे आप करियर में सफलता हासिल कर सकते हैं साथ ही अपने आत्मविश्वास को भी बढ़ सकते हैं।

    1. वास्तु के अनुसार आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी के लिए घर की पूर्वी दिशा में पीतल का शेर रखें, इससे किसी भी व्यक्ति के आत्मविश्वास को बल मिलता है।
    2. केले के पौधे की पूजा पाठ से लेकर, खाना बनाने और खाना खाने तक के लिए उपयोग में लाया जाता है, इसीलिए केले के पौधे को देव वृक्ष भी माना जाता है। वास्तु के अनुसार केले का पौधा घर के मुख्य दरवाजे के पास लगाने से करियर में आने वाली दिक्कतें दूर होती हैं। केले के पौधे के आस-पास सफाई का खास ख्याल रखना होगा।
    3. वास्तु में पूर्व दिशा को सकारात्मक दिशा माना गया है। अगर आप करियर में सफलता हासिल करना चाहते हैं, तो पढ़ाई करते वक्त पूर्व दिशा की तरफ मुख करके पढ़ें। इससे सकारात्मकता आती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। साथ ही पूर्वोत्तर दिशा की खिड़कियां और दरवाजे खोलें क्योंकि पूर्व दिशा से ब्रह्मांड की सकारात्मक ऊर्जा आती है।
    4. अगर आप ऑफिस में काम करते हैं, तो अपनी बैठने की जगह के पास एक क्रिस्टल का कोई शोपीस, पत्थर या बॉल रखें, इससे आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। साथ ही आप अपनी टेबल पर दाई ओर क्रिस्टल ट्री भी रख सकते हैं।
    5. काले रंग को वास्तु में नकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। अगर आपके जीवन में मुश्किलें आ रही हैं या फिर सफलता में अड़चने आ रही हैं, तो घर में काले और स्लेटी रंग का इस्तेमाल कम कर दें और हो सके तो काले और स्लेटी रंग के कपड़ों से भी दूरी बनाएं।

    Shagun

    Keep Reading

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Farmers' organizations extend support against the disarray in schools; children's protest intensifies.

    स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ मिला किसान संगठनों का साथ, बच्चों का आंदोलन तेज

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    1 Comment

    1. zovrelioptor on August 2, 2021 2:08 pm

      You are my inspiration , I own few blogs and rarely run out from to brand.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading