Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    संकट के समय लक्ष्य से कभी न भटकें

    ShagunBy ShagunAugust 23, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 544

    सफलता का मंत्र : इसलिए भाग्य भी उन्हीं का साथ देता है जिनमें होती है ये बात

    चाणक्य नीति कहती है कि जो व्यक्ति असफलताओं के लिए अपने भाग्य को कोसता है वह कभी सफल नहीं हो पाता है। चाणक्य के अनुसार व्यक्ति का जीवन दिन और रात के समान है। यहां दिन और रात का तात्पर्य सुख और दुख से है। यानि जिस प्रकार से रात के बाद दिन का होना सुनिश्चित है उसी प्रकार से दुख के बाद सुख के क्षण आना निश्चित हैं।

    आचार्य चाणक्य स्वयं में एक विद्वान थे और उन्होंने समाज को प्रभावित करने वाले सभी कारकों का गहराई से अध्ययन किया था। मनुष्य की सफलता में बाधक बनने वाले तत्वों का भी उन्होंने बारीकी से अध्ययन किया था। मनुष्यों के अध्ययन के आधार पर चाणक्य ने पाया कि सफलता उसी व्यक्ति को मिलती है जो असफलताओं से नहीं घबराता है। वहीं सफलता न मिलने पर जो भाग्य को दोष देते हैं उनका आत्मविश्वास कमजोर होता है। जिस कारण ऐसे लोग सफलता के स्वाद को चखने के लिए तरसते रहते हैं। इसलिए चाणक्य की इन बातों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए।

    भाग्य को नहीं अपनी रणनीति सुधारें :

    जब व्यक्ति को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती है तो उसे भाग्य को दोष नहीं देना चाहिए बल्कि उसे अपने रणनीति की समीक्षा करनी चाहिए। क्योंकि कई बार रणनीति कमजोर होने के कारण भी व्यक्ति सफलता से वंचित रह जाता है।

    योजना का नहीं करना चाहिए खुलासा:

    व्यक्ति को कभी अपनी योजना का खुलासा नहीं करना चाहिए। जब कार्य पूर्ण न हो जाए तब तक व्यक्ति को अपनी योजना को गुप्त रखना चाहिए। चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति अपनी योजनाओं को बताने लगता है तो सफलता उससे दूर हो जाती है। योजना का खुलासा कर देने से प्रतिद्वंदी सर्तक हो जाते हैं।

    आत्मविश्वास को न गिरने:

    सफलता के लिए आत्मविश्वास मजबूत होना बहुत ही जरुरी होता है। चाणक्य के अनुसार युद्ध सिर्फ शस्त्रों से ही नहीं बल्कि आत्मविश्वास से भी जीता जाता है। जिस देश के सैनिकों का आत्मविश्वास मजबूत होता है वे सीमित संसाधनों से भी शत्रु का पराजित करने की शक्ति रखते हैं। इतिहास ऐसे उदाहरणों से भरा पड़ा है। इसलिए सफलता के लिए व्यक्ति का आत्मविश्वासी होना बहुत ही जरुरी होता है। क्योंकि भाग्य भी उन्ही का साथ देता है जिनका आत्मविश्वास मजबूत होता है। संकट के समय भी लक्ष्य से न भटकें संकट के समय जो व्यक्ति अपने लक्ष्य पर अटल रहते हैं उन्हें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। भाग्य उन्ही लोगों का चमकता है जो विपरीत परिस्थियों में भी अपने लक्ष्य को लेकर प्रयासरत रहते हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading