Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    अनोखे अंदाज में पधारेंगे ‘गणपति बप्पा मोरया’

    By September 7, 2018Updated:September 7, 2018 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,281

    सितम्बर के महीने में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की चारों ओर धूम है क्योंकि इस बार वह ‘गणेश उत्सव’ की धूम में स्वाति और ब्रह्म योग में में आने वाले हैं जो बेहद खास आकर्षण होगा। शहर में ‘गणेश उत्सव’ की धूम में इस बार भक्ति का भोग लगेगा। आरती का आनंद मिलेगा श्रद्धा से शक्ति मिलेगी। प्रेम की पराकाष्ठा होगी। कृपा की कामना होगी। स्वागत का सत्कार होगा और विसर्जन का विषय होगा।

    उत्सव में यह तमाम भावनाएं एक रूप होकर सबके प्रिय गणपति के चरणों में समर्पित होंगे। महाराष्ट्र की तर्ज पर यहां लखनऊ में भी लोग साल भर के इंतजार के बाद दिलों में बसी गणपति की मूर्ति को घरों और पंडालों में स्थापित करेंगे। शहर के पंडालों में होने वाले ‘गणेश उत्सव’ में लोग दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं। इस बार भी 13 से 23 सितंबर के बीच यह परंपरा चलेगी। बता दें कि हर दिल में भक्ति वही रहती है पर परिस्थितियों के साथ इस उत्सव की सजावट बदलती रहती है।

    Related image

    कहा जाता है कि गणेश वंदना के साथ ही कोई भी काम शुरू हो, यह परंपरा आदिकाल से हर हिन्दू घर में चली आ रही है। विघ्नहर्ता, विद्धिविनाशक, मंगल मूर्ति आदि नामों से प्रसिद्ध गणेश भगवान की पूजा सिर्फ घरों में ही नहीं बल्कि पूरे देश में एक राष्ट्रीय पर्व की तरह की जाती है।

    पौराणिक मान्यता के अनुसार शिव-पार्वती के पुत्र गणेश जी के जन्म की कथा से पता चलता है कि गणेश का जन्म न होकर निर्माण बल्कि पार्वती जी की शरीर के मैल से हुआ था। स्नान पूर्व गणेश को अपने रक्षक के रूप में बैठा कर वो चली गईं और शिव जी इस बात से अनभिज्ञ थे। पार्वती से मिलने में गणेश को अपना विरोधी मानकर उनका सिर काटकर अपने रास्ते से हटा दिया।

    जब वास्तविकता का ज्ञान हुआ तो अपने गणो को उन्होंने आदेश दिया की उस पुत्र का सिर लाओ जिसके ओर उसकी माता की पीठ हो। शिव-गणो को एक हाथी का पुत्र जब इस दशा में मिला तो वो उसका सिर ही ले आए और शिव जी ने हाथी का सिर उस बालक के सिर पर लगाकर बालक को पुनर्जीवित कर दिया। यह घटना भाद्रमास मास की चतुर्थी को हुई थी इसलिए इसी को गणेश जी का जन्म मानकर इस तिथि को गणेश चतुर्थी माना जाता है। सबसे अलग शरीर होने के कारण सभी देवताओं ने गणेश को सभी देवताओं का अग्रज बना दिया और तब से गणेश वंदना हर पूजा से पहले की जाती है।

    शहर में ‘गणेश उत्सव’ से ख़ुशी की लहर, स्वाति और ब्रह्म योग में विराजेंगे गणपति बप्पा मोरया

    गणेश चतुर्थी पर राजधानी में 13 से 23 सितंबर तक उत्सव मनाया जाएगा। जगह-जगह गणेश पूजा के साथ ही अन्य आयोजन भी होंगे। मूर्तिकार इस बार गणपति को मूषक के अलावा कमल, शेषनाग आदि पर भी विराजमान करवा रहे हैं।

    उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के संस्कृत साहित्याचार्य महेंद्र कुमार पाठक के अनुसार चतुर्थ चतुर्थी 12 सितंबर की शाम 6:30 से शुरू हो जाएगी। हालांकि सूर्यास्त 6:01 पर होने के कारण इसका मान 13 सितंबर से लिया जाएगा। 13 को शाम 5:45 पर चतुर्थी रहेगी ऐसे में 5:45 पर सूर्यास्त से पहले पूजा करना उत्तम रहेगा। सर्वोत्तम समय प्रदोष काल रहेगा। प्रदोष काल शाम 4:30 से शाम 5:45 तक मान्य रहेगा।

    इस बार पूजन में चंद्रोदय के काल में स्वाति नक्षत्र और ब्रम्हयोग का भी मिलन हो रहा है। इस विशेष योग में दुर्गा के साथ कमल के फूल चढ़ाने प्रकाश महत्व हैं। मूर्तिकार सुजीत पाल के अनुसार बीते साल की तुलना में इस बार जीएसटी में छूट मिलने से मूर्तियों के दामों में कमी आई है।

    • नीतू सिंह

    Keep Reading

    The Himalayas Chose Her: The Russian Girl Who Never Returned

    हिमालय ने चुना: रूसी लड़की जो कभी लौटी ही नहीं

    तंबाकू की पत्तियाँ घोंसले में क्यों रखता है बाज पक्षी? प्रकृति का अनोखा इंसेक्टिसाइड!

    This remarkable figure single-handedly dug 16 ponds and planted over 2,000 banyan trees.

    प्रकृति प्रेमी इस महान शख्सियत ने अकेले खोदे 16 तालाब, लगाए 2000 से ज्यादा बरगद के पेड़

    7 Amazing Benefits of Eating Water Chestnuts – From Anemia to Diabetes

    सिंघरी खाने के 7 अद्भुत फायदे – एनीमिया से डायबिटीज तक

    Chironji: The Secret Ingredient of Sweets and an Ancient Treasure of Ayurveda!

    चिरौंजी: मिठाइयों का सीक्रेट इंग्रीडिएंट और आयुर्वेद का प्राचीन खजाना!

    गर्मी की थकान और सिरदर्द भगाने के 5 असरदार घरेलू उपाय

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026
    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    May 19, 2026
    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    May 19, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    May 19, 2026
    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading