- लाइव परफॉमेंस में कलाकारों ने सोहर गीत, भजनों की गंगा बहायी
- छठ उत्सव पर विजयी बच्चों को किया गया पुरस्कृत
लखनऊ, 08 सितम्बर 2018: मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड न्यू गणेशगंज में छठ उत्सव धूमधाम से मनाया गया और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं डिजिटल मूविंग झांकियों की श्रृखंला में शनिवार को कृष्ण राधा महारास की झांकी एवं सांस्कृतिक संध्या लाइव परफॉमेंस में राजश्री म्यूजिक ग्रुप के कलाकारों ने कन्हैया के सोहर गीत, भजनों की छठा बिखेरी।
झांकी संयोजक अनुपम मित्तल ने बताया कि अमरनाथ में तांडव करते शिव और राधाकृष्ण मयूर झूला झूलते यमुनाजल से निकलता हुआ धुआं भक्तों के लिए कौतूहल बना हुआ था। सभी डिजिटल मूविंग झांकियों का निर्माण चौपटिया के विजय ने बनाया, जोकि पिछले एक माह कठिन परिश्रम तथा मूसलाधार बारिश के बीच झांकी निर्माण व सजावट काम को अंतिम रूप दिया। संपूर्ण झांकियों, चारों द्वारों तथा संपूर्ण आयोजन स्थल को घनश्याम अग्रवाल लाइट साउंड की फिक्सन एलईडी लाइटों से सुशोभित किया गया।
कोलकता का काली मंदिर श्री दक्षिणेश्वर द्वार, खाटूश्याम द्वार, छोटी काशी द्वार और श्री राधा कृष्ण द्वार की सजावट फिक्सन एलईडी रंग-बिरंगी लाइटों से लखनऊ में पहली किया जा रहा है। छठ उत्सव पर शिवांश भट्टाचार्या प्रथम, काकुल वर्मा द्वितीय, परी वैश्य तृतीय को प्रतियोगिता के विजयी घोषित हुए। इन सभी विजयी प्रतिभागियों को श्याम जोत मंडल के श्रवण कुमार अग्रवाल और भक्त अनुपम ने पुरस्कृत किया।
सांस्कृतिक संध्या लाइव परफॉमेंस के अंतर्गत आकाशवाणी की मंजू शर्मा व कुसुम गोविल, शुभांगी शर्मा ने कन्हैया के सोहर गीतों में बलैया ले लो यशोदा रानी, नन्द घर बाजत बधाई, सुन बरसाने वाली गुलाम तेरी बनवारी तथा राजश्री म्यूजिक ग्रुप के अंतर्गत योगेन्द्र अग्रवाल ने लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देख जायेगा, जया शुक्ला ने मेरे बांके बिहारी लाल तू इतना ना करियो श्रृंगार नजा तोहे लग जाएगी, जयनेन्द्र ने तुमने मुझें बुलाया बाबा व अन्य सुन्दर-सुन्दर भजनों गीतों की गंगा बहायी। पांच कुंतल रंग-बिरंगे फूलों से दो जोड़े कन्हैया राधा, ग्वालबाल और भक्तगणों ने फूलों की होली का आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में छठ उत्सव प्रसाद वितरण किया गया।







