Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    करवाचौथ: लगाए आपकी खूबसूरती में चार चाँद

    By October 26, 2018Updated:October 27, 2018 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 678

    आज 27 अक्टूबर को करवाचौथ है। करवाचौथ के दिन महिलाओं में सजने-संवरने का बहुत क्रेज होता है। ऐसे में महंगे सौंदर्य प्रसाधनों की बजाय घरेलू हर्बल प्रसाधनों के उपयोग से आप हुस्न की मलिका बन सकती हैं और आप दमकती नजर आएंगी, चाहे मौसम का मिजाज कुछ भी हो।

    कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने से महिलाओं के सौंदर्य में चांद जैसा निखार उभरता है। सौंदर्य विशेषज्ञ शहनाज हुसैन का कहना है कि हालांकि आजकल महिलाओं में सजने संवरने में ब्यूटी पार्लर और मॉल का प्रचलन शुरू हो गया है, लेकिन अगर आप सचमुच सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो इस त्योहार की तैयारियां हफ्ते भर पहले ही कर लें।

    ऐसे करें तैयारियां:

    1. करवाचौथ से तीन दिन पहले हाथों तथा पांवों की सुंदरता पर फोकस करने के बाद मेहंदी लगाएं। मेहंदी लगाने के दो घंटे बाद नींबू और चीनी के मिश्रण से इसे हटा दें।
    2. अपनी त्वचा को साफ करके उस पर सनस्क्रीन तथा माइस्चराइजर का प्रयोग कीजिए। तैलीय त्वचा के लिए एस्ट्रीजंट लोशन के बाद पाउडर लगाएं। तैलीय त्वचा के लिए ज्यादा पाउडर का प्रयोग मत करें तथा चेहरे के तैलीय भागों पर ही ध्यान दें। पूरे चेहरे तथा गर्दन पर हल्की गीली स्पंज से पाऊडर का प्रयोग करें। इससे चेहरे का सौंदर्य लंबे समय तक बना रहता है।
    3. दो चम्मच गेहूं का चोकर, एक चम्मच बादाम तेल, दही, शहद और गुलाबजल का पेस्ट बनाकर इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद धोने से चेहरे की सुंदरता निखर जाती है तथा चेहरा खिला खिला रहता है। द फाउंडेशन का प्रयोग करना चाहती हैं तो केवल जल आधरित फाउंडेशन का ही प्रयोग करें तथा हल्के कवरेज के लिए एक या दो बूंद पानी प्रयोग में ला सकती हैं। फाउंडेशन जितना भी संभव है, आपकी त्वचा के रंग से मेल जोल खाती होनी चाहिए तथा उसके बाद पाउडर का उपयोग करें। प्राकृतिक आभा के लिए अच्छी तरह ब्लैड करके गालों को ब्लशर से चमकाएं।
    4. आंखों की सुंदरता के लिए पलकों को पेंसिल या काजल से चमकाएं। आंखों पर कोमल प्रभाव के लिए पलकों पर भूरी या स्लेटी आई शैडों का प्रयोग करें तथा इसके बाद मस्कारा का प्रयोग करें, जिससे आंखों पर चमक आ जाएगी तथा मेकअप में भारीपन की दिखावट भी नहीं होगी। मस्कारा को एक भारी मुलम्मे की बजाय दो हल्की तहों में करना चाहिए। पहला कोट करने के बाद इसे सूखने दें तथा इसे कंघी या ब्रश कर लें। इसके बाद दूसरा कोट कीजिए तथा पहली प्रक्रिया को दोहराइए। इसके बाद दूसरा कोट कीजिए तथा पहली प्रक्रिया को दोहराइए।
    5. लिपस्टिक की सुंदरता के लिए घने गहरे रंगों का उपयोग न करें, क्योंकि चमकीली लाइट में यह ज्यादा गहरे दिखाई देते हैं, जिससे आपकी आभा पर विपरीत असर दिखाई देता है। सौंदर्य पर चार चांद लगाने के लिए गुलाबी, ताम्रवर्णी, कांस्यवर्णी रंगों का प्रयोग करें। नारंगी रंग या नारंगी शेड का प्रयोग फैशन का नया प्रचलन है। विकल्प के तौर पर आप हल्के बैंगनी तथा गुलाबी रंगों का प्रयोग भी कर सकती है, लेकिन यह सभी रंग अत्यधिक चमकीले नहीं होने चाहिए।
    6. बिंदी करवाचौथ के सौंदर्य का अभिन्न अंग मानी जाती है। अपनी पोशाक से मिलते जुलते रंग की सजावटी बिंदी का प्रयोग करें। छोटे चमकीले रत्नों से जड़ित बिंदी काफी आर्कषक लगती है। द अपने सौंदर्य में इत्र लगाना कभी न भूलें, क्योंकि यह सोने पर सुहागे का काम करता है।
    7. उचित जीवनशैली अपनाने से चहेरे पर चमक तथा उत्साह की झलक मिलती है। तेजस्वी आभा के लिए उचित पोषाहार, व्यायाम, पर्याप्त नींद, तथा विश्राम अत्यंत आवश्यक है। त्योहार से कुछ हफ्ते पहले हल्का व्यायाम तथा पैदल चलने की आदत डालनी चाहिए। पैदल चलना शारीरिक तथा मानसिक स्वस्य दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होता है।
    8. मन की शांति तथा स्वास्य के लिए लंबी गहरी सांसें सबसे ज्यादा लाभप्रद मानी जाती है।
    9. करवाचौथ में मुख्यता परंपारिक पोशाकों तथा परिधनों को ही पसंद किया जाता है, क्योंकि इनका संबंध व्रत तथा पूजा-अर्चना से सीधे तौर पर जुड़ा है। हालांकि बदलते आधुनिक परिवेश में फिल्मों तथा फैशन का प्रभाव भी कुछ हद तक इस व्रत में दिखने में मिल जाता है।

    Keep Reading

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading