रत्नजड़ित नौका पर सवार होकर बेड़ा पार करेंगी मां दुर्गा
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर 2018: शारदीय नवरात्र का शुभारंभ आज 10 अक्तूबर से शुरू हो रहे है लेकिन इसकी साज -सज्जा की तैयारी एक दिन पहले से ही चल रही है। बताते हैं इस बार मां का आगमन नाव और गमन हाथी पर हो रहा है, जिसे शुभ माना जा रहा है़।
इस दिन अभिजीत मुहूर्त दिन के 11.37 बजे से 12.23 बजे तक है। यह भी कलश स्थापना के लिए उपयुक्त समय है। मिथिला पंचांग के अनुसार इस बार मां का आगमन नौका और गमन हाथी पर हो रहा है।
आगमन और प्रस्थान दोनों शुभ माना गया है। इस पंचांग के अनुसार कलश स्थापना के दिन से ही मां का आगमन शुरू हो जाता है। कलश स्थापित कर मां के अलावा अन्य देवी देवता का आह्वान किया जाता है। इस दिन सूर्योदय प्रातः 5: 47 पर होगा, इसके बाद से पूजा अर्चना शुरू हो जायेगी. प्रतिपदा सुबह 8.06 बजे तक है।
बेड़ा पार करेंगी मां दुर्गा
आत्मिक शक्ति के जागरण का पर्व शारदीय नवरात्रि का आगाज 10 अक्तूबर को हो रहा है़ मां दुर्गा की विदाई यानी विसर्जन 19 अक्टूबर को होगा़। देवी भागवत के अनुसार नवरात्रि पर मां का आगमन और प्रस्थान विशेष वाहन पर होता है़। देवी के आने और जाने वाले हर वाहन में भविष्य के लिए कुछ विशिष्ट संकेत छिपे होते हैं। मां दुर्गा इस वर्ष धरा पर अपनी स्वर्ण नौका पर सवार होकर पधारेंगी, जो रत्नों से जड़ी होगी। यानी इस वर्ष माता रानी अपने भक्तों के बीच उन्हें भंवसागर से पार करने के लिए तारणहार स्वरूप में अवतरित होंगी। दुर्गा का यह वाहन कामनापूरक माना गया है।







