Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»फिल्म

    ‘डैडीज डाटर’ का प्रीमियर लांच

    By February 22, 2018Updated:February 22, 2018 फिल्म No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 500

    ‘डैडीज डाटर’ फिल्म का प्लस प्वाइंट पाजिटिव थिंकिंग की दिशा देना

    लखनऊ, 22 फरवरी। जवान होती लड़कियां किस तरह एक अलग किस्म के हनीट्रैप में उलझकर मानसिक और यौनषोषण का शिकार बनायी जा सकती हैं, इसे बहुत ही रोचक तरह से ‘डैडीज डाटर’ फिल्म की कहानी में दर्शाया गया है आज यहां पीवीआर सिनेमा सहारागंज और फीनिक्स माल में रिलीज होने हुई फिल्म ‘डैडीज डाटर’ को देखने लोग उमड़ पड़े। बाप-बेटी के स्नेहमय रिश्तो पर आधारित फायर थाॅट क्रिएशन्स की इस फिल्म के सहारागंज में हुए स्पेशल प्रीमियर मे लोग सहदर्शक बने फिल्म के लखनऊ के कलाकारों को लेकर दर्शकों के साथ ही आम लोगों में भी उत्साह दिखा।

    इंटरनेट युग में जवानी की ओर कदम रखते ही बेलगाम होती नई पीढ़ी की मानसिकता का खांका खींचने के साथ ही पिता और पुत्री के पवित्र रिष्तों की नई बुनियाद रखती लेखक-निर्देशक अभिमन्यु चौहान की इस फिल्म की कहानी में पूजा (फरहीन) नवीं क्लास की एक स्कूली छात्रा है। उसे स्कूल जाते समय कुछ लड़के छेड़ते हैं। यह बात पूजा अपनी तेजतर्रार सहेली को बताती है। सहेली उसे हिम्मत बंधाती है और छेड़ने वाले लड़कों को साथ जाकर डांटती और खूब खरी खोटी सुनाती है। पूजा अपनी सहेली से पूछती है कि आखिर इतनी हिम्मत उसे देता कौन है।

    सहेली बताती है कि उसके पिता उसे सब कुछ सिखाते हैं। मगर पूजा हिम्मत नहीं जुटा पाती, वह स्कूल का रस्ता जरूर बदल लेती है। उसे नकली प्रेमजाल में फंसाने वाले लड़के यह चैलेंज अपने दूसरे साथी को दे देते हैं, पूजा इस नय लड़के की मीठी बातों में आ जाते हैं। आगे जाकर पता चलता है कि पूजा को नकली प्रेमजाल में उलझाने की साजिष में कुछ उम्रदराज लोग भी शरीक हैं। यहां से फिल्म एक दिलचस्प मोड़ ले लेती है और फिल्म का अंत दर्शकों को बेहद रोमांचित करता है।

    फिल्म का प्लस प्वाइंट पाजिटिव थिंकिंग की दिशा देना:

    प्रदेश और ख़ासकर लखनऊ में शूट हुई दीपा वर्मा-सोनिका सिंह निर्मित इस फिल्म का प्लस प्वाइंट पाजिटिव थिंकिंग की दिशा देना और फिल्म की विद्यानाथ भारती की बेहतरीन सिनमैटोग्राफी है, जहां लखनऊ के नये-पुराने स्थल बहुत खूबसूरत नजर आए हैं। सुरेश वाडेकर जैसे क्लासिक गायकों के गाए गीत- नन्हीं परी मेरी…. सहितं कुल पांच गाने हैं। भूमिका यादव व हार्दिक कृष्णवंषी की आवाज में डिस्को सांग- दम मारो दम……. है तो रोमांटिक सांग- ये क्या होने लगा है… भूमिका की आवाज़ में है। प्रतीक्षा कामथ और हार्दिक ने हिपहाप सांग- छिछोरे…… कर्णप्रिय है।

    अच्छे बिजनेस की उम्मीद:

    एक सैड सांग सुजाता अग्रवाल ने गाया है। संगीत आगरा घराने के उभरते युवा संगीतकार हार्दिक यादव का है। दो अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों मे शामिल रही इस फिल्म ने बेस्ट फिल्म सहित तीन अवार्ड भी जीते हैं। फिल्म में बाॅलीवुड में पहचान रखने वाले सितारों में मिथिलेश चतुर्वेदी, राज सिंहं हैं तो लखनऊ के कलाकारों में राजीव वर्मा, अमित सिन्हा, विक्रम सिंह, रजनीकांत सोनकर, गरिमा रस्तोगी, रवि शर्मा, शुभम सक्सेना, नमन, रोशनी खान व आर्यवीर सिंह सहित बहुत से कलाकार हैं। फिल्म के अन्य पक्षों को राजवीर रतन, देवेन्द्र गुरुंग देबू, ज्योति किरन, अनुज आदि सम्भाला है। फिल्म वज़नदार है और दर्शकों की सोच पर पकड़ बनाकर क्लाइमेक्स की तरफ बढ़ती है। लखनऊ के युवा फिल्मकारों की इस फिल्म से अच्छे बिजनेस की उम्मीद है।

    #Dadies Daughter

    Keep Reading

    Ahan and Anit's Chemistry Set to Work Wonders Again! After ‘Saiyara’, a New Romantic Film—and Ahan Becomes the Brand Ambassador for Philips OneBlade.

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल! ‘सैयारा’ के बाद नई रोमांटिक फिल्म और Philips OneBlade का ब्रांड एंबेसडर बना अहान

    Global Artist Elysia Nicolas's Original Hindi Songs Cross the 100 Million Views Mark in India!

    ग्लोबल आर्टिस्ट Eylsia Nicolas के ओरिजिनल हिंदी गानों ने भारत में पार किया 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा!

    Prem Chopra Pays a Special Tribute to Sardar Singh Suri

    सरदार सिंह सूरी को प्रेम चोपड़ा का भावुक नमन

    The ‘Dhurandhar 2’ Sensation: Ranveer Singh Creates Box Office History, Enters the ₹1000 Crore Club

    ‘धुरंधर 2’ का धमाका: रणवीर सिंह ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, ₹1000 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

    The Magic of Ghazals: Anup Jalota and Shithi Saha’s Soulful Collaboration

    70 पर भी नई उड़ान: अनूप अनमोल का बॉलीवुड सफर और अनूप जलोटा-शिथी साहा की ग़ज़ल का जादुई संगम

    राम गोपाल वर्मा का अनोखा बर्थडे और वरुण धवन-डेविड धवन की जोड़ी का धमाकेदार कमबैक!

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    How can one wear the crown of glory by selling one's conscience?

    ज़मीर बेचकर कहां वो शान का ताज पहनते हैं…

    April 16, 2026
    Students of Siddharth Global Senior Secondary School Wave the Banner of Success! 100% Results in CBSE Board Exams

    सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम! CBSE बोर्ड में 100% रिजल्ट, टॉपर्स ने मचाया धमाल

    April 16, 2026
    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    April 16, 2026

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    April 16, 2026

    दुःख आता है, लेकिन रुकना जरूरी नहीं

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading