भोजपुरी लोक गायक नीलकमल सिंह का नया काँवड़ गीत “भोला बउईले” आज रिलीज हो गया है। इस गाने को टी-सीरीज़ हमार भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है । नीलकमल सिंह का यह गाना भक्ति और मनोरंजन वाला है।
लिंक : https://youtu.be/ta3WRvEgLbY
“भोला बउईले” भोले बाबा के भक्तों के साथ भोजपुरी संगीत प्रेमियों को भी खूब पसंद आ रहा है। इस गाने का थीम भोले बाबा की शादी को लेकर है, जहां उनकी शादी के लिए बारात निकल रही होती है। दरवाजे पर माँ गौरी अपनी सहेलियों के साथ उनका इंतजार कर रही होती हैं, लेकिन उन्हें पता चलता है कि महादेव भांग धतूरा के नशे में बौरा गए हैं। इसी कथा पर आधारित गाने को नीलकमल सिंह ने अपने गाने के माध्यम से मनोरंजक प्रस्तुति दी है।
आपको बता दें कि नीलकमल सिंह ने इस म्यूजिक वीडियो में वे रानी शालिनी के साथ नजर आए हैं। गीतकार आशुतोष तिवारी हैं। संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं। निर्देशक बिभांशु तिवारी हैं। रिकार्डिस्ट ब्रिजेश बागी और कोरियोग्राफर असलम खान हैं।