- गरीब व जरूरतमंद की मदद करने वाला समाज का होता है श्रेष्ठ व्यक्ति: भास्कर
- बेसहारा बच्चों को पढ़ने के लिए दी गई पेंसिल व स्कूल बैग
रामसनेहीघाट, बाराबंकी, 05 मार्च, 2020: बेसहारा जरूरतमंद लोगों की जो लोग मदद करते हैं वह समाज का श्रेष्ठ व्यक्ति होता है, मदद करने वाला व्यक्ति धन से भले ही कमजोर हो लेकिन वह मन और कर्म से बहुत बड़ा व्यक्ति होता है ऐसे व्यक्ति की मदद ईश्वर करता है। यह विचार एहसास लखनऊ व बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान बाराबंकी के संयुक्त प्रयास से संचालित उप्र फ़ूड बैंक के 100 बेसहारा बच्चों व जरूरतमंद महिलाओं को 29वें माह का खाद्यान्न वितरित करते हुए से नि बैंक अधिकारी श्री जे एल भास्कर ने व्यक्त किये।
बनीकोडर ब्लॉक परिसर में आयोजित राशन वितरण कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख व प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रशेखर वर्मा ने कहा कि मानवता कहती है कि गरीब व जरूरतमंद की मदद करना ईश्वर की पूजा के समान है।
इस अवसर पर श्री भास्कर ने बच्चों को नियमित पढ़ने के लिए प्रेरित करते किया और सभी बच्चों को पेंसिल रबर देकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि किसी कारण से यदि कोई बच्चा अपने अधिकार से वंचित है उसे हर जागरूक व्यक्ति का दायित्व है कि उस बच्चे को हर सम्भव शिक्षा से जोड़ने का कार्य करे। सिटी इंटर कालेज के पूर्व उप प्रधानाचार्य श्री राजाराम आर्य ने बच्चों व महिलाओं को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि हर व्यक्ति को अपना कर्म करते रहना चाहिए। श्री आर्य ने कहा कि इन संस्थाओं का कार्य मानवता को परिभाषित करता है।
प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने कहा कि गरीब व बेसहारों की मदद करना मंदिर में पूजा करने व मस्जिद में इबादत करने से बड़ा कार्य है। संस्थान के अध्यक्ष व चाइल्ड लाइन के निदेशक रत्नेश कुमार ने लाभार्थियों को होली की शुभकामनाएं दी और बच्चों को पेंसिल रबर, स्कूल बैग देकर व राशन के पैकेट प्रदान जर प्रोत्साहित किया।
रत्नेश कुमार कुमार ने बताया कि इस माह के राशन एकत्र करने में विशेष योगदान एहसास की महासचिव डा. शचि सिंह व सुश्री विनोद कुमारी कुरील, जेएल भास्कर, राजाराम आर्य का रहा है। इस अन्नपूर्णा टीम के सहयोग से यह फूड बैंक का कार्य निरन्तर चल रहा है। रत्नेश कुमार ने लोगों से अपील किया कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए फूड बैंक की अन्नपूर्णा टीम से जुड़ें और राशन दान करें।
इस अवसर पर लाभार्थी बच्चों, महिलाओं को एकत्र करने में चाइल्ड लाइन टीम से अवधेश कुमार, पंकज, अखिलेश कुमार, राम कैलाश, अंजलि जायसवाल, वंदना आदि लोगों का सहयोग रहा। सभी लोगों ने लाभार्थियों को राशन के पैकेट प्रदान कर होली की की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ब्लॉक के तमाम कर्मचारियों सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







