लखनऊ, 16 मई : इकाना फाल्कन फुटबॉल क्लब द्वारा लखनऊ फुटबॉल एसोसिएशन और ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) के सहयोग से 10 से 16 मई तक डी लाइसेंस कोचिंग कोर्स आयोजित किया गया। कोर्स में AIFF के इंस्ट्रक्टर हिलाल रसूल और लाइसेंस कोच आनंद राठौर ने प्रशिक्षण दिया। उत्तर प्रदेश के 25 लड़के और लड़कियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में लखनऊ फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विनय सिंह और सचिव कन्हैया लाल मौजूद रहे।
Keep Reading
Add A Comment







