Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»अलर्ट

    सभी उम्र के लोगों में एनीमिया की जाँच बहुत जरूरी

    ShagunBy ShagunSeptember 9, 2021 अलर्ट No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 608

    स्वस्थ शरीर व तेज दिमाग के लिए एनीमिया की गिरफ्त में आने से बचें, सभी उम्र के लोगों में एनीमिया की जाँच व पहचान है बहुत ही जरूरी

    लखनऊ, 09 सितम्बर- 2021: स्वस्थ शरीर और तेज दिमाग के लिए एनीमिया (खून की कमी) की रोकथाम बेहद जरूरी है । खासकर बच्चों और किशोर-किशोरियों को इसकी जद में आने से बचाकर उनके सुनहरे भविष्य का निर्माण किया जा सकता है, क्योंकि यही उनके शारीरिक और मानसिक विकास का सुनहरा दौर होता है । इसके लिए जरूरी है कि बच्चों को आयरन युक्त आहार खाने को दें और समय-समय पर उम्र के मुताबिक आयरन सिरप और आयरन की गोलियां भी सेवन को दें ताकि एनीमिया से वह पूरी तरह सुरक्षित बन सकें।

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश के महाप्रबन्धक- बाल स्वास्थ्य डॉ. वेद प्रकाश का कहना है कि एनीमिया से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आयरन युक्त आहार को ही अपनाएं, इसके लिए भोजन में सहजन, हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, मेथी), दालें, फल को जरूर शामिल करें । इसके अलावा खाने में नींबू, आंवला व अमरूद जैसे खट्टे फल भी शामिल करें, जो आयरन के अवशोषण में मदद करते हैं । खासकर अपने खाने में स्थानीय स्तर से उत्पादित पौष्टिक खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करें । सहजन हर जगह आसानी से उपलब्ध भी हो जाता है और पौष्टिक तत्वों से भरपूर भी होता है । इसके साथ ही आयरन युक्त पूरक भी समग्र विकास के लिए बहुत जरूरी होते हैं । इसके लिए छह से 59 माह के बच्चे को हफ्ते में दो बार एक मिली. आईएफए सिरप दिया जाना चाहिए । पांच से नौ साल की उम्र में हफ्ते में आईएफए की एक गुलाबी गोली और 10 से 19 साल तक की उम्र में हफ्ते में एक बार आईएफए की नीली गोली अवश्य दी जानी चाहिए । इसके अलावा गर्भवती को गर्भावस्था के चौथे महीने से रोजाना 180 दिनों तक आईएफए की एक लाल गोली और धात्री महिला को भी 180 दिनों तक आईएफए की एक लाल गोली सेवन करनी चाहिए । पेट के कीड़े निकालने के लिए अल्बेंडाजोल की निर्धारित खुराक भी लें ।

    उनका कहना है कि सभी उम्र के लोगों में एनीमिया की जांच और पहचान किया जाना महत्वपूर्ण होता है, ताकि व्यक्ति की हिमोग्लोबिन के स्तर के अनुसार उपयुक्त उपचार प्रारंभ किया जा सके ।

    स्वच्छता व साफ़-सफाई का रखें ख्याल :

    • हमेशा साफ़ बर्तन में ढककर रखा हुआ शुद्ध पानी पिएं
    • खाना बनाने, स्तनपान कराने से पहले, बच्चे को खिलाने से पहले, शौच के बाद और बच्चे के मल निपटान के बाद
    • साबुन-पानी से हाथों को अच्छी तरह अवश्य धुलें
    • खाना खिलाने से पहले बच्चे के हाथों को भी अच्छी तरह अवश्य धुलें
    • शौच के लिए हमेशा शौचालय का ही उपयोग करें
    • किशोरियां और महिलाएं माहवारी के दौरान व्यक्तिगत साफ़-सफाई का खास ख्याल रखें

    डॉ. वेद प्रकाश का कहना है कि स्वास्थ्य संस्थाएं भी इस बात का ख्याल रखें कि नवजात की गर्भनाल को दो मिनट बाद ही काटें ताकि नवजात के खून में आयरन की मात्रा बनी रहे । जन्म के पहले घंटे के भीतर मां नवजात को अपना पीला गाढ़ा दूध जरूर पिलाये क्योंकि वह बच्चे को बीमारियों से बचाता है और यही उसका पहला टीका भी होता है । इसके साथ ही छह माह तक बच्चे को सिर्फ और सिर्फ स्तनपान करायें, बाहरी कुछ भी न खिलाएं-पिलाएं, क्योंकि इससे संक्रमण की पूरी गुंजाइश रहती है । छह माह के बाद बच्चे को स्तनपान के साथ घर का बना मसला और गाढ़ा ऊपरी आहार भी देना शुरू करें, जैसे- कद्दू, लौकी, गाजर, पालक, गाढ़ी दाल, दलिया या खिचड़ी । बच्चे के खाने में ऊपर से एक चम्मच घी, तेल या मक्खन मिलाएं । बच्चे के खाने में नमक, चीनी और मसाला का कम इस्तेमाल करें । एक खाद्य पदार्थ से शुरू करें और खाने में धीरे-धीरे विविधता लाएं और बच्चे का खाना रुचिकर बनाने के लिए अलग-अलग स्वाद व रंग को शामिल करें। बच्चे को बाजार का बिस्कुट, चिप्स, मिठाई, नमकीन और जूस जैसी चीजें न खिलाएं क्योंकि इसमें पोषक तत्वों की मात्रा शून्य होने के साथ ही इससे बच्चे का घर के खाने से ध्यान भी हटता है ।

    डायरिया का प्रबन्धन भी है जरूरी :

    बच्चे को कुपोषण व एनीमिया की जद में आने से बचाने के लिए डायरिया का प्रबन्धन बहुत जरूरी है, क्योंकि डायरिया की चपेट में आने से रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है और अन्य बीमारियां बच्चे को घेर लेती हैं । बच्चे को डायरिया से बचाने के लिए व्यक्तिगत साफ़-सफाई व आहार की स्वच्छता का ध्यान रखें और हमेशा स्वच्छ पानी ही पियें । छह माह तक बाहर का कुछ भी न दें यहाँ तक की पानी भी नहीं क्योंकि यह भी डायरिया का कारण बन सकता है । डायरिया होने पर भी स्तनपान न रोकें बल्कि बार-बार स्तनपान कराएं । बच्चे को डायरिया होने पर तुरंत ओआरएस का घोल व अतिरिक्त तरल पदार्थ दें और जब तक डायरिया पूरी तरह से ठीक न हो जाए तब तक जारी रखें । डायरिया से पीड़ित बच्चे को 14 दिन तक जिंक दें, अगर दस्त रुक भी जाए तो भी इसे देना न बंद करें ।

    Shagun

    Keep Reading

    Welcome the hike in allowances, but grant equal relief to electricity workers too!

    भत्तों में बढ़ोतरी का स्वागत, लेकिन बिजली कर्मियों को भी समान राहत दो!

    85 हजार 794 रुपये वापस! साइबर क्राइम पुलिस ने क्रेडिट कार्ड ठगी का पैसा दिलाया

    The ordeal of sultry heat! Little chance of rain over the next two days.

    उमस भरी गर्मी का सितम! अगले 2 दिन बारिश की उम्मीद कम

    Traders outraged by sealing drive: 'Engage in dialogue, don't destroy livelihoods'

    सीलिंग से भड़के व्यापारी, बोले- ‘संवाद करो, आजीविका मत मारो’

    Ramlal: The flute wizard to whom Bollywood never truly did justice

    रामलाल: बांसुरी के जादूगर जिन्हें बॉलीवुड ने कभी पूरा न्याय नहीं दिया

    Wisdom is true strength: Inspiring story of the barber-Sarpanch shared with children

    सूझबूझ ही सच्ची ताकत: बच्चों को नाई-सरपंच की प्रेरक कहानी सुनाई

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nikita Rawal Honoured by Varun Dhawan Varun Dhawan Recognises Nikita Rawal's New Milestone

    वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल

    July 8, 2026
    ChatGPT, Gemini, Claude, DeepSeek AI

    एआई मौलिक सोच को चुनौती दे रहा है: क्या हम ‘सोचने’ की क्षमता खो रहे हैं?

    July 8, 2026

    संसद का मानसून सत्र: राजनीति में आपराधिक छवि पर सख्त प्रहार का इंतजार

    July 8, 2026

    13 वर्षीय मासूम पर 32 दरिंदों का 5 दिन का अत्याचार – समाज की शर्म और व्यवस्था की नाकामी

    July 8, 2026
    The mystery behind 'Love Lottery' unfolds in cinemas on September 18

    18 सितंबर को खुलेगा ‘लव लॉटरी’ का राज! कोर्टरूम, मर्डर और सस्पेंस का धमाकेदार मेल

    July 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading