लखनऊ, 11 अगस्त 2025: लखनऊ शतरंज संघ की आम सभा में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। श्री राजेश कुमार शाही को अध्यक्ष, श्री आनंद सिंह को महासचिव और श्री पवन बाथम को कोषाध्यक्ष चुना गया। श्री शाही, जो राज्य शैक्षिक सेवा (P.E.S) के वरिष्ठ अधिकारी हैं, ने कहा कि नई कार्यकारिणी जनपद में शतरंज के विकास के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करेगी।
बैठक में जिले में शतरंज को बढ़ावा देने के लिए अंतर-विद्यालय प्रतियोगिताओं, फिडे रेटिंग टूर्नामेंट्स और यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की 2 लाख पुरस्कार राशि वाली फ्यूचर जीएम सीरीज के लखनऊ आयोजन पर सहमति बनी। इसके अलावा, प्रशिक्षित कोच और निर्णायकों की उपलब्धता के लिए फिडे ट्रेनर और सीनियर नेशनल आर्बिटर सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया गया।







