Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    अभिव्यक्ति की आजादी, देश की सुरक्षा के मूल्य पर उचित नहीं

    ShagunBy ShagunJune 25, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 459

    अरविन्द कुमार साहू

    कुछ मामलों में इस लोकतांत्रिक देश का विपक्ष और मीडिया भी इतना गैर जिम्मेदार है कि वह देश के लिये कब खतरा बन जायेगा, उसे खुद समझ नही आता। विपक्ष जिस तरह दबाव डालकर रक्षा तैयारियों पर सरकार को घेरता है और उससे दुश्मनों की तरह ललकार- ललकार कर सवाल पूछता है, उसके बाद भारी दबाव में सरकार द्वारा दिये गये जवाब सीधे दुश्मन की जानकारी और तैयारी में वृद्धि कर देते हैं।

    इसी प्रकार इस देश का अति उत्साही व उतावला मीडिया जिस प्रकार ग्राउंड रिपोर्ट के नाम पर राई रत्ती की खबर सारी दुनिया में प्रसारित कर रहा है, एक – एक बात को जिस आसान तरीके से आम जनता तक जानकारी पहुँचाने के लिये विस्तृत खबरें देता है, मुझे लगता है कि वह आम जनता को कम और दुश्मन को ज्यादा चाक चौबंद कर दे रही है। जिस तरीके से हमारा दुश्मन आँख नाक और कान खोले चौतरफा से चौकन्ना बैठा है, उसे अपने जासूसों की ज्यादा जरुरत ही नही पड़नी है।

    इस धुवाँधार मीडिया बाजी का ताजा हाल या यूँ कहें कि दुष्परिणाम यह निकला है कि विगत दिवस सैन्य प्रमुख के साथ और पीछे पीछे गये खबरियों ने सीमा पर भारतीय सेना की तैयारियों और तैनाती के जो सजीव विडियो बनाकर प्वाईंट टू प्वाईंट प्रसारित किये हैं, उन्हें देखकर चौकस चीन ने सभी संवेदनशील व सम्भावित युद्ध क्षेत्रों में अपनी कमजोरी भाँपते हुए जवाबी तैयारियों के साथ लगभग दस हजार सैनिकों सहित अनेक घातक हथियारों की ताबड़तोड़ तैनाती बढ़ा दी है, जो भारत की चुनौती को और संघर्ष पूर्ण बना रही है।

    ऐसा नही है कि भारत की तैयारियों का चीन को कुछ भी पता नही है लेकिन जिस जानकारी के लिये चीन को एडी चोटी का जोर लगाना पड़ता और काफी समय बर्बाद करना पड़ता, जब उसे यह सारी जानकारी भारत के मीडिया से ही सजी सजायी थाली के रूप में परोसा हुआ तैयार मिल जा रहा है तो उसके जासूसों का काम आसान हो ही जायेगा। भारत की इन्च इन्च गतिविधियों पर बाज की नजर लगाये चीन खुश हो रहा होगा, जिससे वह सीमा पर भारत के खिलाफ और भी संघर्षपूर्ण स्थितियों के लिये अपने को अनायास भी मजबूत करता जा रहा हैं ।

    देश की आम जनता पूछती है कि क्या अब भी वह समय नही आया जब सेना और सरकार से कुछ ज्यादा ही सवाल पूछने वाले ऐसे विपक्ष और युद्ध के लिये उतावले मीडिया की जुबान पर कुछ जरुरी अंकुश लगा दिया जाना चाहिये। क्योंकि युद्ध से अंतत: अपने देश का भी भारी नुक्सान होगा, जिसका असर आम जनता सहित देश के सभी पक्षों पर पडना तय है । देश के कुछ जागरुक लोगों ने इसकी माँग सरकार और सेना से करनी शुरु कर दी है। अब इस बात का निर्णय सरकार, सेना और न्यायालय स्वत: संज्ञान लेकर करना चाहिये। अभिव्यक्ति की पर्याप्त आजादी तभी तक उचित है जब तक उसकी आँच देश की सुरक्षा तैयारियों तक न पहुँच सके। जय भारत।

    Shagun

    Keep Reading

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    You will feel proud when you look at your reflection in the mirror... You lost your job, but not your principles!

    शीशे में चेहरा देखकर गर्व होगा… नौकरी चली गई, लेकिन सिद्धांत नहीं!

    Major allegation by the 'Cockroach Janata Party'! Accusation against the BJP of sending goons to the protest site; statement by Abhijit Dipke.

    कोकरोच जनता पार्टी का बड़ा आरोप!

    Gorakhpur receives a major gift!

    गोरखपुर को मिली सिक्स लेन फ्लाईओवर की बड़ी सौगात!

    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading