Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    विपक्ष से नहीं, कैमरे से डर लगता है साहब!

    By September 17, 2019 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 840

    अटल सरकार में तहलका से मोदी सरकार में छोटे-छोटे तहलकों तक


    नवेद शिकोह
    लखनऊ,17 सितम्बर 2019: बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने के लिए एक मौलवी साहब अपने घर मे छोटा सा मदरसा चलाते थे। जगह कम थी इसलिए बहुत चुनिंदा बच्चों को ही इस मिनी मदरसे मे दाखिला मिलता था। बच्चों का बहुत टफ इंटरव्यू होता था। मुझे याद है पैतीस बरस पहले मैं इस इंटरव्यू मे फेल हो गया था। मुझसे पूछा गया था- क्या पैखाने (टॉयलेट) मे ख़ुदा है ! मैंने जवाब दिया- नहीं। और मैं फेल हो गया।
    यानी मैं ये नहीं समझता था कि पाप कहीं भी करो, जितना भी छिप कर करो खुदा देख लेगा। इसलिए कोई ऐसी जगह नहीं जहां खुदा ना हो।
    मदरसे के दाखिले के लिए इंटरव्यू मे फेल होकर 35 साल पहले उक्त सत्य का ज्ञान हुआ था।
    दो दशक पहले भाजपा की अटल सरकार मे तहलका वालों के स्टिंग ऑपरेशन मे छिपे हुए नायाब कैमरे को खुदा के रूप मे देखा गया। जो अदृश्य रूप से हर किसी के गुनाहों को देख रहा था।
    दौर और ज़माने बदलते गये। दशकों के लम्बे वनवास के बाद भाजपा फिर सत्ता मे है। और आज के इस दौर में कण-कण में.. चप्पे-चप्पे पर और फिजाओं में घुल चुके सबकुछ देखने वाले खुदा रूपी कैमरों ने वर्तमान भाजपा सरकारों का जीना हराम कर दिया है। दो दशक पहले तहलका स्टिंग के कैमरे ने रक्षा सौदे के कथित घोटाले के इल्जाम ने भाजपा सरकार के चरित्र के सामने सवाल खड़ा कर दिया था। आज दो दशक बाद  चप्पे-चप्पे मे चौकीदारी कर रहे कैमरों से भाजपा सरकारों का जीना हराम हो गया हैं।
    भाजपा की ताकतवर सरकार को ना विपक्ष से डर लग रहा है और ना मीडिया से। डर सिर्फ आम जनता के आम कैमरों से लग रहा है जो सरकार को बदनाम करने वाली सच्चाइयों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देता है।
    मौजूदा वक्त मे आम इंसान के हाथ मे आम  हो चुका कैमरा ही सरकार के मुक़ाबिल सशक्त विपक्षी दल की भूमिका निभा रहा है। जब सरकार की असलियत बयां करने वाले वीडियो सोशल मीडिया के जरिए मंजर-ए-आम पर आ जाती हैं तो प्रोफेशनल मीडिया को भी ऐसी हकीकत को दिखाना ही पड़ता है।
    उन्नाव रेप कांड के आरोपी कुलदीप सेंगर से लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता चिन्मयानंद  पर आरोपों के दानव का आकार भी भुक्तभोगी लड़कियों द्वारा जारी वीडियो से ही बड़ा हुआ। फौजी तेज बहादुर यादव ने  सैनिकों को ठीक भोजन ना मिलने की शिकायत वीडियो के जरिये आम जनमानस तक पंहुचायी थी। ये वीडियो सोशल मीडिया मे वायरल हुआ और फिर मीडिया को ये मामला प्रमुखता से दिखाना पड़ा।
    इसी तरह आरएसएस से जुड़े भाजपा नेता प्रदीप जोशी के एक अश्लील वीडियो ने भाजपा की किरकिरी की। मॉब लिचिंग से लेकर  पुलिस की बर्बरता के वीडियो भी सोशल मीडिया मे वायरल होकर भाजपा सरकार के चाल-चरित्र और चेहरे को कटघरे मे खड़ा कर रहे हैं। कुल मिलाकर भारती जनता पार्टी की सरकार के सामने मजबूत विपक्षी दल के रूप मे कैमरा जनता पार्टी (यानी आम जनता का आम कैमरा) अपनी सशक्त भूमिका निभा रही है।

    Keep Reading

    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    Husband unable to bear the shock of wife's death; collapses and dies while applying vermilion.

    पत्नी की मौत का सदमा सहे न सका पति, सिंदूर भरते हुए तोड़ा दम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading