Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 31
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Gandhi Jayanti

    उ.प्र.संगीत नाटक अकादमी में मनाई गई गांधी जयंती: कथक प्रस्तुतियों में ढले बापू के प्रिय भजन

    ShagunBy ShagunOctober 2, 2020 Gandhi Jayanti No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 727

    फेसबुक पेज पर भी कार्यक्रम का आनन्द लिया नृत्य प्रेमियों ने

    लखनऊ, 2 अक्टूबर 2020: सत्य अहिंसा और प्रेम का मार्ग बताने वाले महात्मा गांधी ने संगीत और भजनों के माध्यम से भी एकता का अहम संदेश दिया है। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के कथक केन्द्र की ओर से जयंती पर बापू के प्रिय भजनों को कथक संरचनाओं को कार्यक्रम ‘वैष्णव जन तो तैने कहिए….’ में ढालकर अकादमी भवन परिसर गोमतीनगर के मुक्ताकाश मंच पर नृत्य कलाकारों ने यहां कोविड-19 के नियमों के तहत ई-पास से पहुंचे सीमित दर्षकों के बीच प्रस्तुत किया। प्रस्तुति अकादमी फेसबुक पेज पर भी लाइव थी।

    कार्यक्रम के प्रारम्भ में अकादमी के सचिव तरुण राज ने दीप प्रज्ज्वलित कर राश्ट्रपिता के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। गणमान्य अतिथियों और दर्शकों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि डेढ़ सौ वर्ष पहले 1989 में जब महात्मा गांधी का जन्म हुआ तो तबसे आज की स्थितियां बहुत फर्क हैं, परंतु उनके परिस्थितियों से संघर्ष से और उनकी सत्य पर अडिग रहने वाली अहिंसावादी प्रेमपरक बातों से बहुत कुछ ग्रहण करने में सक्षम हैं।

    कथक केन्द्र की प्रशिक्षिकाओं श्रीमती श्रुति शर्मा व सुश्री नीता जोशी के नृत्य निर्देशन में कथक केन्द्र की वरिष्ठ छात्राओं ने भजनों पर कथक संरचनाओं की भावप्रवण प्रस्तुतियां दीं। राष्ट्रवंदन स्तुति वन्दे मातरम…. पर समवेत नृत्य से प्रदर्शन का आरम्भ हुआ। दूसरी प्रस्तुति बापू के प्रिय भजन- ‘वैष्णव जन तो…..’ की भक्ति और करुणा के भाव से ओतप्रोत रही।

    इसी क्रम में प्रस्तुत युगलबंदी की प्रस्तुति कथक के शुद्ध पक्ष को तत्कार आदि के साथ दर्षनीय रूप में सामने रखा। भजनों पर कथक की इन प्रस्तुतियों में- रघुपति राघव राजाराम…… भी हारमोनियम पर बैठे प्रस्तुति के संगीतकार गायक कमलाकांत के स्वरों में और निखरकर सामने आई। अवसर मिलने पर तबले पर संगत कर रहे विकास मिश्र, सितार पर डा.नवीन मिश्र और बांसुरी पर दीपेन्द्र ने भी अपना कौशल दिखाया। प्रस्तुति में नृत्यांगनाओं के तौर पर दोनों प्रषिक्षिकाओं के साथ छात्रा प्रियम यादव, शरण्या शुक्ला, अनन्त शक्तिका, सृष्टि प्रताप व विधि जोशी मंच पर उतरीं। अकादमी प्रवेश द्वार पर दर्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग, और हाथों के ‘सैनेटाईजेशन’ इत्यादि की व्यवस्था की गयी थी।

    Shagun

    Keep Reading

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading