लखनऊ,13 सितम्बर 2019: विद्यांत हिन्दू पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने आज बालिकाओं के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें रेड विग्रेड की महिला विशेषाज्ञों ने उन्हें आत्म रक्षा के तरीकों का प्रशिक्षण दिया।

कार्यशाला का उद्घाटन प्राचार्या प्रो धर्म कौर ने दिया। उन्होंने कहा कि बालिकाएं किसी से कम नहीं होती। उन्हें साहसी बनना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ उषा, डॉ ममता भटनागर, डॉ शहादत भी मौजूद थे।






