Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    छोड़ों चिट्टी -पत्री ग्रीटिंग्स, अब दीजिये शुभकामनाएं सोशल मीडिया से

    By January 1, 2018 इंडिया No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 614
    जी के चक्रवर्ती
    गांव से लेकर शहरों तक में आधुनिकता की बयार ने समस्त लोगों को झकझोरने कर चुस्त दुरुस्त करने जैसा काम किया है इसी कवायद मेँ लगी हुई मौजूद सरकार अपने इस अभियान में कहाँ तक सफल हुई या हो रही है यह मुद्दा तो वही जाने लेकिन यहाँ यहाँ  एक बात अवश्य उल्लेखनीय है कि वर्त्तमान समय मे हमारे देश में मोबैलेजशन का दौर शुरू  हुए तो बहुत दिन हो चुके हैं  लेकिन अब नेपथ्य में जाने वाले  वर्ष 2017 ने दुनिया में खासतौर पर हमारे देश में संचार क्रांति के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए, स्मार्टफोन को हम सभी लोगों के रोज मर्रे की एक अत्याधुनिक आवश्यक वास्तु बना दिया है। जब से हम लोगों के जीवन में स्मार्टफोन ने कदम रखा है उस समय से हम सभी लोगों के पास वक्त की बहुत कमी हो गई है, वैसे तो हम सभी लोग वर्त्तमान समय में पहले  की अपेक्षा कहीं अधिक व्यस्त रहने लगे हैं अब वक्त की कमी हम सभी लोगों को पहले से कहीं अधिक खटकने लगी थी वहीं पर रिश्तेदारी या नातेदारी निभाने से लेकर यहाँ तक कि किसी से मिलने-जुलने में भी वक्त की कमी का अहसास होने लगा है।
    हम सबके वक्त में वर्त्तमान समय के स्मार्टफोन ने जबरदस्त सेंध लगाई है। मौजूदा समय में हम लोगों ने अपने खरीदारी से लेकर सभी तरह की सूचनाओं के आदान-प्रदान करने से लेकर जीवन की विभिन्न जरूरतों के अनेको महत्त्व पूर्ण कार्यों को इंटरनेट के माध्यम से अपने स्मार्ट फ़ोन पर ही निपटाने में सक्षम हो गए है साथ ही साथ अब सोशल साइट जैसे फेसबुक, वाट्सएप्प पर हमारे चौपाले सज कर लगने लगी है। मुखतयः स्त्री वर्ग के महिलाओं में  सास-बहू तक के झगडों से लेकर कोई खास खबर पाने के लिए वर्त्तमान समय में कान नहीं लगाने पड़ते हैं, साथ ही साथ व्यक्तियों , महिलाओं से लेकर युवको अब बच्चों तको के बहुत सारी पढ़ाई लिखाई की बातों से झगडे तक भी इन्ही साइडों पर निपटा लिए जाते है इन सब के आलावा प्रतेयक आयु वर्गों के लोगों के लेख ,कविताओं , पठन-पठान सामग्रियों के अलावा शादी वैवाहिक रिश्तों जैसे अनेक महत्त्व पूर्ण सामग्रियों का आदान प्रदान सहजता से होने से वर्षों लगने वाले कामो को अब कुछ दिनों में निपटा लिए जाते है।
    आरोप-प्रत्यारोप शिकवा शिकायतों के आलावा इन सोशल साइटों पर मारपीट से लेकर गाली गलौज तक भी हो जाया करती हैं। फेसबुक जैसे साइटों पर दुनिया पढ़ती है और वाट्सएप्प पर ऑडियो-वीडियो देख सुनकर फॉरवर्डिंग का दौर चलता है। अब यहां तक कि एक्चुअल लड़ाई झगडे में किसी के सिर फूट जाने पर भी लोग पहले डॉक्टर के पास न जाकर खून टपकते हुए दर्द से कराहते हुए इंसान का पहले फोटो सेशन शुरु हो जाता है और फिर मनमुताविक कहानी गढ़ कर के साथ फेसबुक- वाट्सएप्प और ट्विटर जैसे साइटों पर अपलोड हो जाता है ऐसे सभी कार्यों को निपटाने के बाद उस इंसान को अस्पताल ले जाने पर उसका इलाज शुरू हो पाता है। ऐसे फोटो अलग अलग ग्रुपों से होकर पर्सनल आइडी तक फॉरवर्ड हो जाते हैं और कुछ ही क्षणों में  यह खबर हजारों लोगों तक पहुँच जाती है।
    इस डिजिटल दुनिया का चमत्कार हमें उस समय देखने को मिलता जब ऐसे ख़बरों या झगड़े का निपटारा होकर शांति स्थापित हो जाने के बाद भी आडियों- वीडियों के फॉरवड़िंग का दौर रुकने का नाम ही नहीं लेता है। अभी हाल ही में हमारे पडोसी का एक बच्चा खो गया था जिसकी सूचना किसी ने अपने वाट्सएप्प पर फोटो संग यह सूचना अभी व्हाट्सअप ग्रुप में दाल दी,- यदि बच्चा किसी को मिले या दिखाई दे तो कृपया उसे इस पते पर पहुंचाएं या फलां -फलां  नंबर पर फोन कर इसकी सूचना दें। एक बार बच्चा मिलने जाने के बाद भी सूचनाओं का दौर रुकने का नाम नहीं लेता और यह खबर लगातार फॉरवर्ड होती रहती है और यह उस मुकाम तक पहुँच जाती है कि वह बेचारा बच्चा जहां पर भी चला जाता है उसे वहां से फिर से पकड़ कर उसे उसके घर पहुंचा दिया जाता। लोग अपने फेसबुक पेज एवं वाट्सएप्प लोग अपने खाना-पीने घूमने-फिरने से लेकर कहानी किस्से भी इसी के माध्यम से शेयर करते रहते है।

    आज वर्त्तमान समय में इस तरह की साइटे केवल सामाजिक या पारिवारिक सूचनाओं तक ही सिमित नहीं होती आदान प्रदान तक ही सीमित न रह कर वल्कि यह डिजिटल चौपाल नहीं रह कर एक असली मूल चौपाल की तरह राजनीतिक मुद्दों पर बहस का अड्डा बन जाता है। यह अलग विषय है कि विभिन्न पार्टीयों के  भक्तों द्वारा अपनी-अपनी पार्टियों के गुण-गान ही नहीं गाते, बल्कि विपक्षी पार्तियों को नीचा दिखाने का हरसंभव प्रयास करते हैं। कई लोग तो यहाँ तक गली गलौज कर के इतना उधम मचा डालतें हैं कि बेचारे जुकरबर्ग को खुद ही बीच-बचाव करने आना पड़ता है फिर भी न मानने  पर उनकी आइडी तक बंद करनी पड़ती है या उस पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी जाती है।

    दरअसल वर्त्तमान समय में मुस्कुराना क्या होता है, लगभग प्रत्येक व्यक्ति भूल चुका है, उसे सामने देखने केलिए अपने गर्दन को उठाना पड़ता है और यदि गर्दन उठी तो जानो मोबाइल में से कुछ अनहोनी या ग़ुम हो जाने का  डर लगा रहता है, चहुँओर मनुष्ययों की झुकी गर्दन के साथ अंगुलियां मोबाइल पर काम करती नजर आती हैं। ऐसा लगता है मानो कि गांधीजी के चौथे बंदर इस धरती पर अवतरीत हो चुका है। बुरा मत देखो -सुनो वाले वह तीन बंदर थे और अब चौथा बंदर अच्छा बुरा न तो कुछ देखता है और न ही सुनने के अलावा न  बोलता है …बोलता हैं तो केवल उसकी अंगुलियां। वर्त्तमान समय में हमारे मानव सभ्यता विकास की उस सिमा तक पहुँच गया है कि जहाँ से शायद किसी को अपने अतीत में झाँकने का समय एवं मौका ही न मिले व्यक्ति धीरे धीरे केवल अपने तक ही सिमट कर रह जाये।

    Keep Reading

    IPS Aditi Singh and IAS Vivek Arya from Meerut will tie the knot today.

    मेरठ की IPS अदिति सिंह और IAS विवेक आर्य आज शादी के बंधन में बंधेंगे

    पैथोलॉजी लैब्स की मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कमीशनखोरी और आर्थिक शोषण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अपनाया कड़ा रुख

    A tree fell in front of a temple and then ended up behind it—even AI is baffled; it’s hard to tell whether the viral video is real or fake!

    पेड़ मंदिर के सामने गिरा फिर खुद मंदिर के पीछे जा गिरा, AI भी हैरान, वायरल वीडियो असली या नकली कहना मुश्किल !

    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Lyne Originals Expands Its Audio and Accessories Portfolio with the Launch of Wireless Speakers

    बजट रेंज में धमाकेदार एंट्री: Lyne Originals ने लॉन्च किए 5 नए स्मार्ट गैजेट्स, शुरुआती कीमत महज ₹349

    November 13, 2026
    IPS Aditi Singh and IAS Vivek Arya from Meerut will tie the knot today.

    मेरठ की IPS अदिति सिंह और IAS विवेक आर्य आज शादी के बंधन में बंधेंगे

    November 13, 2026
    School of Shoulders: An Inspiring Tale of Overcoming Struggles to Reach One’s Goal

    कंधों की पाठशाला: संघर्षों को मात देकर मुकाम हासिल करने की प्रेरणादायक दास्तान

    November 13, 2026

    पैथोलॉजी लैब्स की मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कमीशनखोरी और आर्थिक शोषण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अपनाया कड़ा रुख

    November 13, 2026
    A tree fell in front of a temple and then ended up behind it—even AI is baffled; it’s hard to tell whether the viral video is real or fake!

    पेड़ मंदिर के सामने गिरा फिर खुद मंदिर के पीछे जा गिरा, AI भी हैरान, वायरल वीडियो असली या नकली कहना मुश्किल !

    November 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading