पहलवान सागर मर्डर केस में सुशील को 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया, रौब जमाने की थी वारदात, वीडियो भी बनाया
पहलवान सुशील कुमार ने ओलंपिक मेडल जीतकर भारत का नाम रौशन किया था लेकिन एक आरोप से सब मिट्टी पलीद हो गई। उनपर उभरते पहलवान सागर राणा की हत्या का आरोप है उस नौजवान की हत्या बड़ी क्रूरता से की गई थी पुलिस रिमांड मे सुशील कुमार को रेलवे ने JAG के अधिकारी पद से सस्पेंड कर दिया गया है।
छत्रसाल स्टेडियम में जूनियर गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान सागर राणा की हत्या के मामले में ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुशील कुमार को 6 दिन के लिए दिल्ली पुलिस की कस्टडी में भेज दिया गया है। पुलिस ने दिल्ली कोर्ट से 12 दिन की कस्टडी मांगी थी। सुशील कुमार और साथी अजय को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी के ही मुंडका इलाके से रविवार सुबह ही गिरफ्तार किया था। सुशील और अजय दोनों 4 मई को देर रात हुई घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पूरे 18 दिन तक फरार रहने के बाद दोनों पुलिस की गिरफ्त में आए।
इस बीच, खुलासा हुआ है कि सुशील ने मृतक सागर से मारपीट का वीडियो भी बनवाया था, ताकि सर्किट में उसका प्रभाव बरकरार रहे। मृतक सागर के पिता ने सुशील कुमार को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
मृतक सागर के पिता ने सुशील कुमार को कड़ी सजा दिलाने की मांग की:
मृतक सागर राणा के पिता अशोक ने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। मीडिया ख़बरों के अनुसार उन्होंने कहा कि हमारे पास सुशील के खिलाफ मजबूत सबूत हैं। उसे सख्त सजा दी जानी चाहिए। मुझे और मेरे परिवार को कानून पर पूरा भरोसा है।

लड़ाई को सुलझा रहे थे पहलवान सुशील:
वकील सुशील कुमार के वकील बीएस जाखर ने कहा कि घटना के करीब 7 घंटे के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इससे उनकी मानसिकता के बारे में पता चलता है कि कुछ गड़बड़ है। जब घटना हुई तब सुशील कुमार वहां दोनों ग्रुप के बीच लड़ाई को सुलझाने के लिए पहुंचे थे।
1 लाख का था इनाम पहलवान सुशील कुमार पर:
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिस्वाल ने मीडिया से बातचीत में कहा, स्पेशल सेल की टीम ने फरार पहलवान सुशील कुमार और उसके साथी अजय को मुडका से गिरफ्तार किया। हमने सुशील कुमार पर एक लाख रुपए और अजय पर 50,000 रुपए के इनाम की घोषणा की थी। स्पेशल सेल को इंस्पेक्टर शिव कुमार, इंस्पेक्टर करमबीर व एक अन्य साथी अतार सिंह इस मामले को लीड कर रहे थे।
रोहिणी कोर्ट ने खारिज की थी जमानत याचिका:
मंगलवार को रोहिणी कोर्ट ने सुशील की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। सुशील पर आईपीसी सेक्शन 302 (हत्या) व (अपहरण), 120-B (आपराधिक साजिश रचने) के तहत मामला दर्ज है।
पंजाब में भी की गई थी छापेमारी :
स्पेशल सेल क्राइम ब्रांच के अलावा दिल्ली पुलिस की कई टीमों ने पंजाब के बठिंडा, मोहाली समेत ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। दिल्ली में भी कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी, लेकिन सुशील हाथ नहीं आए। इससे पहले बीते दिन लगातार सुशील की गिरफ्तारी की अफवाहें उड़ती रहीं।
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स और पुलिस के मुताबिक, 4 मई की देर रात दिल्ली के मॉडल टॉउन थाने के इलाके में सुशील और उनके साथियों ने एक फ्लैट से पहले सागर और उसके दोस्तों को हथियार के बल पर किडनैप किया। फिर छत्रसाल स्टेडियम में ले जाकर उनकी पिटाई की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को स्टेडियम का एक CCTV फुटेज भी हाथ लगा है। इसमें सुशील हॉकी स्टिक से सागर और उसके साथियों को मारते दिखे।







