Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इतिहास के आईने से

    खुदाई में मिला 2000 साल पुराना शहर

    ShagunBy ShagunDecember 20, 2017 इतिहास के आईने से No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,976

    पुराना किला नई दिल्ली में यमुना नदी के किनारे स्थित प्राचीन दीना-पनाह नगर यानी वर्तमान दिल्ली का किला है


    नई दिल्ली 19 दिसम्बर। राजधांनी दिल्ली के पुराने किले की खुदाई में करीब 2000 साल पुरानी बस्ती के अवशेष मिले हैं। इसके अलावा मिट्टी के बर्तन, पशु की आकृतियां, सिक्के, मिट्टी के खिलौने और बर्तन समेत अन्य वस्तुएं निकल रही हैं। दिल्ली से जुड़े इतिहास को उजागर करने के लिए पुराने किले के पिछले भाग में उत्खनन कार्य जारी है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार खुदाई में मौर्यकाल से मुगलकाल तक 8 विरासतों के निर्माण एवं कलाकृतियों के साक्ष्य मिले हैं। इस किले में लोगों को मौर्य काल (300 वर्ष ईसा पूर्व) से लेकर प्रारंभिक मुगलकाल तक के निर्माण और बस्तियों को देखने का मौका मिलेगा। खुदाई में निकली निर्माण आकृतियों और अवशेषों को संरक्षित करने के बाद यहां म्यूजियम बनाए जाने की योजना है। खुदाई के दौरान मिली बस्ती और अलग-अलग काल खंड के इतिहास की रूपरेखा को संरक्षित रखने के लिए भारतीय पुरातत्व विभाग ने विशेष योजना तैयार की है।

    क्या- क्या मिला?

    खुदाई के दौरान पहली सदी के मिट्टी के मृदभांड, कसोरे, पक्की लाल मिट्टी से बनी पशु आकृतियां, धातु के प्राचीन सिक्के मिले हैं। इसका कोई सटीक प्रमाण नहीं है। खुदाई में मिट्टी के मोती भी मिले हैं। वहीं मिट्टी के खिलौने, मिट्टी की मोहर के अलावा कई अन्य वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। बस्ती के अवशेष को पहली सदी का बताया जा रहा है। यह प्राचीन इतिहास की धरोहर है। ईंटों और मिट्टी की चिनाई व अन्य वस्तुओं की परख के आधार पर इस बस्ती को पहली सदी का माना जा रहा है।

    मुगल और गुप्त काल की आकृतियां

    खुदाई मेें मिली निर्माण आकृतियों में सबसे ऊपर मुगल काल की निर्माण रचना दिखाई देती है। उसके बाद दिल्ली सल्तनत काल के निर्माण का इतिहास मिला है। उसके बाद राजपूत काल के भवन निर्माण दिखाई देते हैं। फिर उत्तर-गुप्त काल के राजाओं द्वारा तैयार किए गई निर्माण आकृतियां हैं। इनके आधार पर बताया कि यहां पुरानी दीवारों के ऊपर ही दीवारों का निर्माण किया गया है। इसके बाद गुप्त काल की मिट्टी की मदद से तैयार कमरों की दीवारें हैं। पुराना किला नई दिल्ली में यमुना नदी के किनारे स्थित प्राचीन दीना-पनाह नगर यानी वर्तमान दिल्ली का किला है। शेर शाह सूरी ने इसका निर्माण अपने शासन काल (1538 से 1545) में करवाया था। किले के तीन बड़े द्वार हैं और इसकी विशाल दीवारें हैं। इसके अंदर एक मस्जिद है, जिसमें दो तलीय अष्टभुजी स्तंभ हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    The Unsung Heroine of the 1857 Revolution: Begum Hazrat Mahal

    1857 की क्रांति की अनसुनी वीरांगना: बेगम हज़रत महल

    A tale of glory, now of misery: Will the historic Rafi Ahmed Kidwai tomb be revived?

    गौरव की कहानी अब बदहाली: क्या ऐतिहासिक रफी अहमद किदवई का मकबरा फिर से जीवंत होगा ?

    Tipu's 'Sher-e-Mysore' Tiger: A machine of anger and an immortal symbol of the Indian spirit

    टीपू का ‘शेर-ए-मैसूर’ टाइगर: गुस्से की मशीन और हिंदुस्तानी जज्बे की अमर निशानी

    रहीम अली: ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ मर्री जनजाति का अडिग योद्धा

    Dr. Surendra Pal Verma, the first hero to liberate Banda district from feudalism: Satyendra Pratap Singh

    बांदा जिले को सामंतवाद से मुक्त कराने वाले पहले नायक डॉ. सुरेंद्र पाल वर्मा: सत्येंद्र प्रताप सिंह

    Netaji's passion in Kishore Kumar's voice!

    किशोर कुमार की आवाज़ में नेताजी का जोश!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Ravana Emerges as the Biggest Highlight of Ramayana

    रावण की दहाड़ ने हिला दिया दर्शकों को, ट्रेलर लांच

    August 2, 2026
    New Faces Win Hearts, Soulful Music Casts Its Magic

    फिल्म रिव्यू : ‘दिल दीवाना हो गया’ : नए चेहरों ने जीता दिल, मधुर संगीत ने रच दिया जादू

    August 2, 2026
    The explosive trailer of ‘Toxic’ will be released on August 8.

    8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर

    August 2, 2026
    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    August 1, 2026
    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    August 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading