बाराबंकी। चतुर्थ सलमा किदवई मेमोरियल स्टेट महिला प्राइज मनी हाकी टूर्नामेन्ट स्थानीय स्टेनियम मे शुरु हुआ। जिसका उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने किया। आज का पहला मैच बाराबंकी हाकी व देवरिया के बीच एक तरफा रहा। जिसमें देवरिया टीम की खिलाड़ी सुगन्धा ने पहला गोल खेल के तीसरे मिनट मे कर दिया। खेल के 13वें, 23वें व 24वें मिनट में खुशी ने तीन गोल करके बढ़त बना ली। मैच मे कब्जा बनाते हुये देवरिया टीम की ओर से खेल के 28वें व 33वें मिनट में रानीपाल व सोनम ने गोल करके 7-0 से जीत हासिल कर ली। दूसरा मैच लखनऊ मण्ड़ल व इलाहाबाद के बीच खेला गया। जिसमें लखनऊ टीम ने खेल के हर क्षेत्र में अपना दबदबा कायम कर लिया। खेल के दूसरे मिनट मे लखनऊ की वर्षा ने पहला मैदानी गोल करके अपना खाता खोला। खेल के 6वें, 17वें अनिता ने 36वें, 40वें मिनट मे मधु व 29वें मिनट में सुषमा फील्ड गोल करके मैच पर अपना कब्जा बना लिया। तीसरा मैच गोरखपुर मण्ड़ल बिजनौर की बीच काफी रोमांचक रहा। पहली सफलता खेल के 18वें मिनट मे बिजनौर टीम की शिवानी ने मैदानी गोल करके खाता खोल दिया। 19वें मिनट मे अरमाना ने एक और गोल कर दिया। खेल का दूसरा हाफ भी काफी रोमांचक रहा। गोरखपुर टीम ने गोल उतारने की काफी कोशिश की। और मैच 2-0 पर सामप्त हो गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई, महबूब-उर-रहमान किदवई, हाकी सचिव मजहर अजीज खां, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, सपा जिलाध्यक्ष डा0 कुलदीप ंिसह, गयासुद्दीन किदवई, चैधरी मेराज, रेहान कामिल, बृजेश दीक्षित, हुमांयु नईम खां, सरताज चैधरी, मो0 आसिफ, मो0 असलम, चन्दा रानी, सरवर नवाब, मो0 एहरार, फवाद किदवई, तौहीद खांन, आफाक अली, निशा मिश्रा मौजूद रहे।
Keep Reading
Add A Comment







