Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    सरकार ने बनाया किसान कल्याण को मुद्दा

    ShagunBy ShagunDecember 25, 2020 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 530

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    राष्ट्रीय राजधानी सीमा पर चल रहे आंदोलन के दौरान ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ करोड़ किसानों के जनधन खाते में अठारह हजार करोड़ रुपये स्थान्तरित किये। वस्तुतः यह प्रकारन्तर से आंदोलन समर्थकों को आइना दिखाने जैसा है। वह किसानों की यथास्थित बनाये रखने पर जोर लगा रहे है,सरकार किसानों को स्वावलम्बी बनाने की दिशा में बढ़ रही है। कृषि कानून का विरोध कर रही पार्टियों की एक सीमा है। वह विरोध पर तो मुखर है,लेकिन उनका अपना अतीत कमजोरी बन कर सामने आ जाता है। इनमें से कोई यह बताने को तैयार नहीं कि पिछली व्यवस्था से किसानों की कितनी भलाई हुई है। दूसरी तरफ भाजपा की सरकारें अपनी उपलब्धियों को मुद्दा बना रही है।

    लाभान्वित हुए यूपी के किसान

    प्रधानमंत्री द्वारा हस्तांतरित किसान सम्मान से उत्तर प्रदेश के 2.13 करोड़ से अधिक किसान 4,260 करोड़ रुपये की सम्मान राशि से लाभान्वित हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के मोहनलालगंज विकासखण्ड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत धनराशि अन्तरण कार्यक्रम का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के शुरू होने के बाद से अब तक एक लाख दस हजार करोड़ रुपये किसानों के खातों में अन्तरित किये जा चुके हैं। तकनीक के प्रयोग से यह सुनिश्चित किया गया है कि कोई लीकेज न हो। राज्य सरकार द्वारा किसानों के रजिस्ट्रेशन एवं आधार वेरीफिकेशन के बाद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पूरे देश के किसानों को मिल रहा है।

    जबाबदेह है आंदोलन समर्थक दल

    प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियों के कारण कम जमीन और संसाधनों वाले किसानों को नुकसान हुआ। गरीब किसान को बीज,खाद, बिजली,सिंचाई के साधन सुलभ नहीं हुए। उसके उत्पाद की खरीद भी नहीं हुई। इससे गरीब किसान और गरीब होता गया। देश में ऐसे किसानों की संख्या अस्सी प्रतिशत है। वर्तमान सरकार ने किसानों की स्थिति में बदलाव के गम्भीर प्रयास किये। दुनिया भर में कृषि के क्षेत्र में आए बदलावों का अध्ययन कर अलग अलग लक्ष्य बनाकर एक साथ कार्य शुरू किया गया। कृषि की लागत कम करने एवं उत्पादकता बढ़ाने के प्रयास किये गये। मृदा परीक्षण, सोलर पम्प, यूरिया कोटिंग, फसल बीमा योजना शुरू की गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में मामूली प्रीमियम के भुगतान पर किसानों को सत्तासी हजार करोड़ रुपये प्राप्त हुए।

    रिकार्ड खरीद

    फसल की उचित कीमत दिलाने के लिए स्वामीनाथन कमेटी के अनुसार लागत से डेढ़ गुना एमएसपी निर्धारित की गई। पहले कुछ ही फसलों की एमएसपी घोषित की जाती थी। इनकी संख्या बढ़ाई गई। वर्तमान में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर रिकाॅर्ड मात्रा में खरीद और किसान को रिकाॅर्ड धनराशि का भुगतान किया जा रहा है।

    कृषि मंडी सुधार

    पहले कृषि मंडी के सुधार पर ध्यान नहीं दिया गया। वर्तमान सरकार ने फसल बेचने के लिए किसान को मण्डी के अलावा विकल्प हेतु मण्डियों को ऑनलाइन जोड़ा गया। इससे किसानों ने एक लाख करोड़ रुपये का करोबार किया। दस हजार एफपीओ का गठन कर उनकी सहायता की जा रही है। गांव के पास भण्डारण व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है। खेती से जुड़े व्यवसायों यथा मधुमक्खी पालन, पशुपालन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। वर्ष 2014 में किसानों को बैंकिंग सुविधा के लिए 07 लाख करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई थी। वर्तमान में 14 लाख करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। जिससे किसानों को आसानी से ऋण प्राप्त हो सके। 2.5 करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वर्तमान केन्द्र सरकार द्वारा मत्स्य पालन,पशुपालन के लिए भी किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा अनुमन्य की गई है।

    सुशासन व किसान सम्मान

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती सुशासन दिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाना सर्वाधिक उपयुक्त है। क्योंकि आजादी के बाद किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने का प्रयास सबसे पहले श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा वर्ष 1998 में प्रारम्भ किया गया। श्रद्धेय अटल जी ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य प्रारम्भ किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से किसानों को अपनी उपज मण्डी तक ले जाने के लिये मार्ग सुलभ हुआ।

    अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के हाईवे,हर गरीब के हाथ में मोबाइल फोन भी श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। श्रद्धेय वाजपेयी जी द्वारा देश की अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण का जो कार्य शुरू किया गया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उसे आगे बढ़ाया जा रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा चौतीस जिन्स का समर्थन मूल्य घोषित किया गया। प्रदेश सरकार ने सबसे पहले छियासी लाख किसानों के छत्तीस हजार करोड़ रुपए के ऋण माफी का निर्णय लिया गया।

    पूर्ण हुई लम्बित योजनाएं

    दशकों से लम्बित सिंचाई परियोजनाओं को प्राथमिकता पर पूर्ण करने का कार्य किया। वर्ष 1977 से लम्बित बाण सागर परियोजना एक वर्ष में पूर्ण कर प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित करायी गयी। अर्जुन सहायक,सरयू नहर,मध्य गंगा नहर जैसी परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है। मार्च, 2021 तक 20 लाख हेक्टेयर से अधिक अतिरिक्त भूमि को सिंचाई की सुविधा प्राप्त हो जाएगी।

    छह वर्ष से बकाया था गन्ना भुगतान

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में हमारी सरकार के सत्ता में आने पर 06 साल से भी अधिक गन्ना मूल्य का बकाया था। पूर्ववर्ती सरकारों ने चीनी मिलों को बेचने का कार्य किया। वर्तमान राज्य सरकार ने रमाला चीनी मिल, बागपत के नवीनीकरण का कार्य किया। अब यहां प्रतिदिन 50 हजार कुन्तल गन्ने की पेराई होती है। वर्तमान राज्य सरकार द्वारा अपने कार्यकाल में 01 लाख 12 हजार करोड़ रुपए के गन्ना मूल्य का भुगतान कराया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,मृदा परीक्षण आदि योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन से किसानों के जीवन में खुशहाली आयी है।

    Shagun

    Keep Reading

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading