Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»festival

    टीजीएल गरबा 2024 का भव्य समापन समारोह

    ShagunBy ShagunOctober 12, 2024 festival No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 456

    इंदौर, 12 अक्टूबर, 2024: मध्य भारत के सबसे बड़े फ्री स्टाइल फैमिली गरबा का आयोजन, टीजीएल गरबा 2024, आज अपने भव्य समापन समारोह के साथ समाप्त हो रहा है। 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चले इस महोत्सव ने गरबा प्रेमियों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। इस आयोजन को तीर्थगोपिकॉन लिमिटेड ने प्रस्तुत किया, एसबीआई ने प्रायोजित किया, आहलर्थ होम्स द्वारा पावर्ड किया गया और प्रिज्म इकोएनर्जिया के सहयोग से इसे आयोजित किया गया।

    प्रतिदिन 10,000 से अधिक लोगों ने इस गरबा में भाग लिया और इसका आनंद लिया। कार्यक्रम की आध्यात्मिक महत्ता को और बढ़ाते हुए, 11 महाराज द्वारा भव्य महा आरती का आयोजन भी किया गया, जिसने इस आयोजन को और भी दिव्यता प्रदान की। इस वर्ष टीजीएल ने २० फिट चौड़ाई और २६ फिट ऊँचाई की आध्यात्मिक गरबी (पॉट) के लिए विश्व रिकॉर्ड भी स्थापित किया, जो आयोजन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

    आयोजन में कई प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। झानवी श्रीमंकर के मधुर गीतों से लेकर अरविंद वेगड़ा की जोशीली धुनों तक, मीत जैन, ललित्या मुनशॉ, खुशबू पंचाल, अघोरी म्यूजिक और यश बारोट की अद्भुत परफॉर्मेंस ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

    इस आयोजन की शोभा बढ़ाने के लिए कई प्रसिद्ध हस्तियों ने भी शिरकत की। टीवी जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलीप जोशी और मयूर वकानी ने अपनी उपस्थिति से दर्शकों का दिल जीत लिया। बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री और प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर की मौजूदगी ने इस गरबा महोत्सव को और भी खास बना दिया।

    कार्यक्रम में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी और एसबीआई के डीजीएम सतीश गुप्ता ने विशेष रूप से उपस्थित होकर इस आयोजन को अपना समर्थन दिया। इसके अलावा, राज्य प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण शरिवाल और सचिव रवि चावला ने भी इस कार्यक्रम की सराहना की और इसे एक बड़ी सफलता करार दिया।

    आज इस विशेष अवसर पर, टीजीएल गरबा के आयोजक मयूर कुम्भानीजी ने अपने परिवार और टीजीएल टीम की उपस्थिति में अपनी मां द्वारा बनाई गई खीर से अपना व्रत तोड़ा, जो आयोजन के लिए एक भावनात्मक क्षण रहा।

    बात चीत के दौरान आयोजक मयूर कुम्भानीजी ने बताया कि टीजीएल गरबा 2024 ने न केवल सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को संरक्षित किया, बल्कि एक ऐसा मंच प्रदान किया, जहां परिवारों ने एक साथ मिलकर गरबा का आनंद लिया। यह आयोजन आने वाले समय में एक मिसाल के रूप में याद किया जाएगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Devotees throng Khatu Shyam bhajan evening; BJP leader assures women of support

    खाटू श्याम की भजन संध्या में उमड़े भक्त, BJP नेता ने मातृशक्ति को दिया भरोसा

    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    पैकेजिंग सेक्टर में आईपीओ की दोहरी धूम: नैक और अथर्वा साथ में बाजार में दस्तक देंगे

    पैकेजिंग सेक्टर में आईपीओ की दोहरी धूम: नैक और अथर्वा साथ में बाजार में दस्तक देंगे

    Defeating cyber adversaries with the power of AI! Kratical Tech's blockbuster IPO on June 30.

    एआई की ताकत से साइबर दुश्मनों को मात! क्राटिकल टेक का 30 जून को धांसू IPO

    Digital India's game-changer is now making its debut in the stock market!

    डिजिटल इंडिया का गेम चेंजर अब शेयर बाजार में दस्तक दे रहा है!

    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    दिलों को जीतने और दंगाइयों को झुकाने का नाम है राजकुमार अग्रवाल, IPS की नई पारी की शुरुआत

    June 29, 2026
    Uproar in Ayodhya: 3-day ultimatum to 'donation thieves'; ₹5 lakh fine for contesting the case—Bar Association's stern declaration.

    अयोध्या में बवाल: चंदा चोरों को 3 दिन का अल्टीमेटम, केस लड़ने पर 5 लाख जुर्माना, बार एसोसिएशन का सख्त ऐलान

    June 29, 2026
    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    June 28, 2026
    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    June 28, 2026
    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’: युवाओं को मिलेगा हुनर का नया सहारा

    June 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading