लखनऊ, 17 अगस्त। प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने आज सायं सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में चार-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय साँस्कृतिक महोत्सव ‘सेलेस्टा इण्टरनेशनल-2023’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने कहा कि विभिन्न देशों के छात्रों को साँस्कृतिक व साहित्यिक प्रतियोगिताओं के लिए एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने हेतु मैं सी.एम.एस. को बधाई देती हूँ।
डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि इस अन्तर्राष्ट्रीय साँस्कृतिक महोत्सव के माध्यम से स्कूल बच्चों को एकता, सहिष्णुता, प्रेम और शान्ति की शिक्षा देने का प्रयास कर रहा है।
उद्घाटन समारोह में भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा ने अपनी स्वरलहरियों का ऐसा समाँ बाँधा। इसके अलावा, छात्रों ने अतिथियों के सम्मान में कार्यक्रमों की इन्द्रधनुषी छटा प्रदर्शित की।