Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    पुलिस तो सोई थी, वो तो वीडियो ने जगा दिया, अब हिस्ट्रीशीटर की निकाल दी परेड

    ShagunBy ShagunMay 26, 2025Updated:May 26, 2025 ब्लॉग No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 388

    हिस्ट्रीशीटर तेजपाल की परेड निकाल और उसकी अवैध फैक्ट्री पर बुलडोजर चलाकर सबक तो सिखाया,पर ये श्रेय पुलिस का नहीं

    ओम माथुर

    ब्यावर पुलिस ने उस हिस्ट्रीशीटर तेजपाल उदावत को सबक सिखा दिया है,जिसने अपने डंपर चालक याकूब काठात की बेरहमी से पिटाई की थी। जिसे जेसीबी से उल्टा लटका कर बैल्ट और डंडे से मारा था और जख्मों पर नमक का पानी का छिड़काव किया था। पहले 25 मई को तेजपाल को गिरफ्तार कर ब्यावर और पिपलियाकलां गांव में उसकी परेड निकाली गई। परेड में जिस तरह तेजपाल लंगड़ाकर चल रहा था, उससे साफ दिख यहा था कि पुलिस ने उसकी खासी मरम्मत की है। उसके बाद 26 मई को गुड़िया गांव में उस फैक्ट्री पर बुलडोजर चला दिया गया, जिसे आरोपी ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके बना रखा था। इसी फैक्ट्री में याकूब के साथ मारपीट की गई थी। पुलिस ने तेजपाल की अन्य अवैध कब्जे और बेनामी संपत्तियों की जांच भी शुरू कर दी है। इस मामले में अब तक पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

    तेजपाल की परेड निकालना और उसकी अवैध फैक्ट्री को तोड़ने का मकसद लोगों में यह संदेश देना है कि पुलिस अपराधियों को बख्शेगी नहीं। तेजपाल ने जो क्रूरता याकूब के साथ की थी,उसे देखते हुए उस जैसे दुर्दांत अपराधी का इलाज जरूरी भी है। लेकिन सवाल ये है कि क्या पुलिस ने ये सब कुछ अपने दम पर किया ? क्या उसे इसका कुछ भी श्रेय मिलना चाहिए? बिल्कुल नहीं। क्योंकि ब्यावर जिला पुलिस को तो डेढ़ महीने तक यही पता नहीं लगा कि उसके इलाके में ऐसी जघन्य वारदात हो चुकी है। सोचिए,सात अप्रैल को हुई मारपीट का वीडियो अगर 24 मई को वायरल नहीं होता, तो पुलिस तो सोई हुई ही थी। जिस अपराधी पर जानलेवा हमला,अपहरण डकैती जैसे करीब एक दर्जन मामले दर्ज हो और जो बजरी माफिया से जुड़ा हो,क्या थाना पुलिस को उसकी गतिविधियों पर नजर नहीं रखनी चाहिए? क्या पता रखती भी हो,लेकिन अनदेखी करने की कीमत हर माह पहुंच जाती हो। क्यों नहीं पुलिस अधीक्षक ने अब तक थाना स्टाफ पर कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस का काम कोई थाने में बैठकर रिपोर्ट दर्ज करना ही नहीं होता,बलिक अपने इलाके के अपराधियों और संदिग्ध लोगों की निगरानी के साथ उनके बारे में अपने सूत्रों से जानकरी लेना भी होता है। जिसमें ब्यावर और रायपुर पुलिस पूरी तरह से नाकाम रही।सवाल यह भी है कि जब तेजपाल फैक्ट्री सरकारी जमीन पर कब्जा करके बना रहा था, तो संबंधित इलाके की पंचायत या नगरपालिका ने उसे रोका क्यों नहीं। क्यों नहीं उसके खिलाफ सरकारी जमीन पर कब्जा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जाहिर है तेजपाल के तार पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से जुड़े हुए थे,इसलिए वह बेखौफ था। लेकिन एक वीडियो ने उसका खेल खराब कर दिया और हो सकता है जिस पुलिस से वह गलबहिया करता था, उसी को मजबूरी में उसे सबक सिखाना पड़ा हो।

    अब ये दस्तूर बनता जा रहा है कि पहले अपराधियों का अपराध करते हुए ( बलात्कार तक के ) वीडियो वायरल होता है। फिर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती है और मारपीट कर ऐसे परेड निकालती है,मानो खुद ने अपराधियों पर काबू पाया हो। फिर अदालत में पेश करती है। इसके बाद उसके घर या फैक्ट्री पर बुलडोजर चलाया जाता है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा होते हुए यह सिलसिला राजस्थान तक पहुंच गया है। पुलिस का इकबाल तो तब बुलंद माना जाएगा,जब वह खुद ऐसे अपराधियों को अपने प्रयासों से रोकेगी और समाज और लोगों को लगेगा कि वह वाकई उनकी सुरक्षा कर रही है।

    Shagun

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading