Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»राजस्थान

    गुरु पूर्णिमा विशेष : आज्ञाकारी शिष्य को कौन हटाता है

    ShagunBy ShagunJuly 10, 2025 राजस्थान No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर धर्मनगरी पूंछरी का लौठा (डीग) स्थित श्रीनाथ जी मंदिर में सपत्नीक प्रभु श्रीनाथ जी का अभिषेक एवं आरती कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक उन्नति हेतु मंगलकामना कीं।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 669

    ओम माथुर

    हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो वसुंधरा राजे जैसा हो या हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो अशोक गहलोत जैसा हो। पिछले दिनों राजस्थान में यह दोनों नेता जहां भी गए, वहां कुछ स्थानों पर उनके समर्थकों ने ये नारे लगाए। विधानसभा चुनाव हुए अभी सिर्फ डेढ़ साल बीता है। लेकिन सीएम भजनलाल शर्मा को लेकर मानो दोनों दलों में बेचैनी है। गहलोत ने पहले जोधपुर में कहा था कि शर्मा को हटाने की साजिश चल रही है। उनकी पार्टी के लोग ही दिल्ली और जयपुर में लग चुके हैं। फिर मंगलवार को जयपुर में कहा कि हमें भजनलाल शर्मा सूट करते हैं। हम क्यों उनकी खिलाफत करेंगे। इनको बने हुए डेढ़ साल हुआ है। पांच साल राज करो भाई, कौन रोक रहा है आपको। उनके प्रति मेरी हमदर्दी है। वो जाने उनका काम जाने। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी पिछले दिनों कहां कि भजनलाल 5 साल मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। भाजपा की सरकार 5 साल चलेगी।

    जितने कमजोर किए जाएंगे, उतने मजबूत होंगे भजनलाल

    उधर, पिछले कुछ दिनों से मीडिया में ऐसा माहौल बन रहा है या बनाया जा रहा है, जैसे भजनलाल को हटाकर राजस्थान में नए सीएम की तलाश चल रही है। विकल्प के रूप में बाकायदा वसुंधरा राजे, किरोड़ी लाल मीणा, दिया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आदि नेताओं के नाम भी चलाए जा रहे हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की पर्चीरूपी आशीर्वाद से सीएम बने शर्मा को हटाया जाएगा? कभी नहीं। राजनीतिक सचाई ये है कि भजनलाल जितना कमजोर होंगे या किए जाएंगे, वो कुर्सी पर उतने ही मजबूत होंगे। गहलोत तथा कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के उनके खिलाफ बयान उन्हें लाभ ही पहुंचाएंगे।

    भजनलाल, नायब सिंह सैनी, मोहन यादव, रेखा गुप्ता, विष्णु साय जैसे भाजपा नेता कोई अपनी योग्यता या जनाधार के कारण विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री नहीं बनाए गए। ये सभी नियुक्तियां विशुद्ध रूप से पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की पार्टी पर अपनी पकड़ बनाने और राज्यों के क्षत्रपों को हाशिए पर लाने के अभियान का हिस्सा थी। ताकि अपनी पंसद और विश्वस्त अधिकारियों के मार्फत राज्यों पर सीधा दिल्ली का नियंत्रण रहे। पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को करीब आधा दर्जन दावेदारों पर इसीलिए वरीयता मिली थी कि वो दिल्ली के इशारों पर नतमस्तक रहेंगे। ब्यूरोक्रेसी में सुधांशु पंत और शिखर अग्रवाल की धमक मंत्रियों से ज्यादा इसीलिए है कि दिल्ली उनसे ही राज्य की सत्ता और प्रशासन चलवाना चाहती है। इसी कारण भाजपा विधायक और मंत्रियों की अफसरशाही उपेक्षा करती है। उनके काम नहीं होते। पंसद के अफसरों की तैनाती नहीं होती।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इसमें कोई अडंगा नहीं डालते। सीएमआर और सीएमओ में भी कोई हस्तक्षेप नहीं। कोई उन्हें भले ही पर्यटन मंत्री कहे,लेकिन सक्रिय रहने के लिए शायद दिल्ली ने उन्हें राज्यभर में घूमने और बैठकें करने का ही काम दे रखा है। भाजपा के नेता भी मानते हैं जनता की उम्मीदों पर सरकार खरा नहीं उतर रही है। अपराधी और बजरी माफिया बेकाबू हैं। भ्रष्टाचार पर भी लगाम नहीं लग पा रही। लेकिन वो भी जानते हैं, हालात कैसे भी हो, भजनलाल को हटाने की बात करना बेमानी हैं। वसुंधरा राजे को तो छोडिए, वो तो मोदी-शाह विरोधी रहने के कारण बाहर है। राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया सहित कई बड़े नेता भी अपने पुर्नवास को तरस रहे ह़ै। ना मंत्रिमंडल विस्तार,  ना राजनीतिक नियुक्तियां, ना संगठन का विस्तार। नेता घुट रहे। लेकिन करें क्या। अब तो राजनीतिक क्षेत्रों में ये भी चर्चा है कि गहलोत के बार बार के बयान कहीं किसी रणनीति या परदे के पीछे के गठबंधन का हिस्सा तो नहीं है। यानि भजनलाल शर्मा की राजनीतिक कमजोरी ही दिल्ली में उन्हें और मजबूत मिलेगी। आज्ञाकारी शिष्य को भला कौन नेता हटाता है।

    Shagun

    Keep Reading

    Trump's Bold Claim, Iran's Sharp Response: Strait of Hormuz Closed Again; Firm Denial on Uranium

    अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर दबाव बढ़ा, लेकिन रूस का समर्थन: ‘ईरान को सैन्य धमकियों से नहीं डराया जा सकता’

    Parents have been subjected to such manipulation for a very long time—it is simply that awareness has increased now.

    खेल तो पेरेंट्स के साथ बहुत पहले से होता आया है -जागरूकता अब बढ़ी

    ‘टीएमसी-मुक्त बंगाल’ का बड़ा ऐलान! योगी आदित्यनाथ बोले : अब विकास की राह में बाधा डालने वाली TMC को उखाड़ फेंकने का सही समय आ गया

    100 years of glorious journey! The Local Fund Audit Department celebrates its centenary.

    100 साल की गौरवपूर्ण यात्रा! स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग ने मनाई शताब्दी

    The residents of Banda are filled with pride upon seeing Banda's name ranked among the very best in the world!

    विश्व में बांदा का अव्वल दर्जे में नाम देख गर्व में बांदावासी!

    A Growing Crisis on the Path to Peace: Uncertainty Over Iran Ceasefire Amid Washington's Attacks on Trump

    शांति की राह में बढ़ता संकट: ट्रंप पर वाशिंगटन हमले के बीच ईरान युद्ध-विराम की अनिश्चितता

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Deepika Padukone in Action Mode Even During Pregnancy, Set to Shine in ‘Raaka’

    ‘राका’ में दीपिका पादुकोण को मिला पावरफुल रोल

    April 29, 2026
    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    April 29, 2026
    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    April 29, 2026
    Nepal's Luxury Weddings Are Now the Top Choice for Delhi's Wedding Planners!

    नेपाल की लग्ज़री शादियाँ अब दिल्ली के वेडिंग प्लानर्स की पहली पसंद!

    April 29, 2026
    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    April 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading