लखनऊ: 05 जनवरी, 2018, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज राजस्थान के राज्यपाल श्री कल्याण सिंह को माल एवेन्यू स्थित उनके आवास जाकर जन्म दिवस की बधाई दी।
राज्यपाल ने पुष्प गुच्छ भेंट करते हुये श्री कल्याण सिंह के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर श्री कल्याण सिंह के पुत्र सांसद श्री राजवीर सिंह, पौत्र राज्यमंत्री श्री संदीप सिंह सहित परिवार के अन्य लोग भी उपस्थित थे।






