Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    चुनावी टेंशन: हार्दिक पटेल का सेक्स वीडियो वायरल

    ShagunBy ShagunNovember 14, 2017Updated:November 14, 2017 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,020

    पूर्व साथी ने दिया अल्टीमेटम, साबित करो वीडियो में तुम नहीं हो

    गांधीनगर 14 नवंबर। गुजरात में चुनावी गहमागहमी के बीच पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) नेता हार्दिक पटेल के एक अनजान युवती के साथ कथित सेक्स वीडियो के सोमवार को सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद उन्होंने इसे सत्तारूढ़ भाजपा का षडयंत्र करार दिया है और उधर कांग्रेस उनके बचाव में उतर गयी है।
    हालांकि एक अन्य पाटीदार नेता तथा हार्दिक के पूर्व सहयोगी अश्विन पटेल ने हार्दिक से इस वीडियो के गलत होने की बात 96 घंटे में साबित करने की हार्दिक को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर ऐसा नहीं किया तो वह उनके और उनके संगठन के अन्य नेताओं के ऐसे कृत्यों के सबूत सार्वजनिक कर देंगे। यू ट्यूब और अन्य सोशल मीडिया साइट पर वायरल हुए इस वीडियो फुटेज की अवधि लगभग दस मिनट की है। इसमें कथित तौर पर हार्दिक को किसी अनजान युवती से किसी होटल अथवा गेस्टहाऊस के कमरे में बिस्तर पर पहले गुजराती भाषा में बातचीत करते हुए और बाद में हमबिस्तर होते दिखाया गया है। हार्दिक ने हालांकि शुरूआती प्रतिक्रिया में इसे बनावटी कहा पर यह भी कहा कि अगर यह उनका वीडियो हुआ तो वह स्वीकार करने से गुरेज नहीं करेंगे।

    पाटीदार आंदोलन के एक अन्य प्रमुख संगठन सरदार पटेल ग्रुप (एसपीजी) ने इसकी न्यायिक जांच कराने की मांग की। हार्दिक ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पहले से ही ऐसे सीडी बाहर आने की आशंका जतायी थी।
    भाजपा में पहले भी इसके ही नेता संजय जोशी की फर्जी सेक्स सीडी उस समय बाहर आयी थी जब वह गुजरात में आगे बढ़ रहे थे। यह गंदी राजनीति की शुरूआत है। वह इस मामले में जो भी जरूरी होगा वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। इसी साल 16 मई को रात करीब सवा नौ बजे तैयार इस सीडी के बारे में हार्दिक ने कहा कि यह बनावटी है और इसे बैंकाक में तैयार किया गया है। वह अपने समुदाय के नेता हैं और उनसे मिलने कई तरह के लोग आते हैं। भाजपा महिलाओं की जासूसी जैसे काम में रही है। सीडी जैसी चीजों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता वह छाती ठोक कर भाजपा के खिलाफ अपनी लडाई जारी रखेंगे। उन्होंने अक्खड़ अंदाज में कहा कि उनका जिसे जो बिगाड़ना है बिगाड़ ले। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ उत्तर गुजरात का दौर कर रहे पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और पाटीदार नेता परेश धानाणी तथा पार्टी प्रवक्ता शक्तिंिसह गोहिल ने बहुचराजी में पत्रकारों से कहा कि यह गुजरात चुनाव में हार के डर से घबरायी भाजपा की निम्न स्तरीय राजनीति का नमूना है।

    श्री धानाणी ने कहा कि भाजपा की जमीन खिसक गयी है इसलिए यह ऐसा कर रही है। उधर पाटीदार आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्विन पटेल ने अहमदाबाद में पत्रकारों से कहा कि हार्दिक पहले भी एक युवती के साथ मनाली गये थे और उसे अपनी पत्नी बताया था। आज के वीडियो में दिख रही महिला अलग है। अगर बैंकाक में ऐसे बनावटी वीडियो पैसे से बनते हों तो वह कांग्रेस से पैसे लेकर उनका भी ऐसा वीडियो बना कर दिखा दें। उनके पास हार्दिक ही नहीं उनके संगठन के मोरबी, राजकोट, सूरत समेत अन्य स्थानों के संयोजकों के भी ऐसे कृत्यों के सबूत हैं।

    अगर हार्दिक ने यह साबित नहीं किया कि वायरल वीडियो गलत है तो चार दिन बाद वह इन्हे सार्वजनिक करेंगे। हार्दिक पाटीदार समाज को गुमराह कर रहे हैं। एसपीजी के प्रवक्ता पूर्विन पटेल ने कहा कि इस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। वीडियो की सत्यता की विधि विज्ञान प्रयोगशाला के जरिये जांच होनी चाहिए।

    Shagun

    Keep Reading

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    Shot dead on the highway in front of his wife and children! Tragic death of a young man returning from a pilgrimage to Baba Vishwanath.

    पत्नी-बच्चे के सामने हाईवे पर गोली मारकर हत्या! बाबा विश्वनाथ दर्शन से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    October 15, 2026
    Donal Bisht's glamour and Simran Bhardwaj's live performance at the Chembur Gymkhana cricket tournament.

    चेम्बूर जिमखाना के क्रिकेट टूर्नामेंट में डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज की लाइव परफॉर्मेंस

    October 14, 2026

    IPE हैदराबाद ने 2027-29 PGDM एडमिशन शुरू किए, पोस्टर और सूचना पुस्तिका लॉन्च की

    October 14, 2026
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading