कोच्चि, 13 अगस्त स्थानीय प्रशासनिक मंत्री के टी जलील ने पास के नेदुमबासरी स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से आज 300 हज यात्रियों वाली इस सीजन की पहली उडान को सउदी अरब के लिए रवाना किया।
300 हज यात्रियों वाला सउदी एयरलाइन का यह विमान सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर रवाना हुआ। इसमें 139 पुरष और 161 महिलाएं शामिल हैं।
इस वर्ष नेदुमबासरी हवाईअड्डे से 11,800 हजयात्री हज करने जाएंगे। इनमें लक्षद्वीप के 305 श्रद्धालु और पॉन्डिचेरी के क्षेत्र माहे से 32 हाजी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने कल हवाईअड्डे पर हज कैंप का उद्घाटन किया था।
अपने भाषण में उन्होंने केरल से हज यात्रा पर जाने वाले आवेदकों की बढती संख्या का हवाला दिया और केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह राज्य के लिए ज्यादा हज कोटा आवंटित करें।
Keep Reading
Add A Comment







