लखनऊ,12 अक्टूबर 2019: गोमतीनगर में वरिष्ठ नागरिक क्लब जनकल्याण समिति विवेक खंड तीन एवं चार संबद्ध गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति एवं संकट मोचन मंदिर विवेक खंड तीन प्रबंध समिति के तत्वावधान में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया।
इसमें चिकित्सकों द्वारा विवेक खंड के करीब दो सौ लोगों का स्वागत परीक्षण किया गया। शिविर में दन्त, नेत्र, हड्डी एवं सामान्य रोग के अलग अलग केंद्र बनाए गए थे। जिसमें चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उचित परामर्श दिया। डॉ एच सी चतुर्वेदी ,एच एन मिश्र एवं डॉ नवनीत रंजन ने विशेष सहयोग दिया।
इस अवसर पर जनकल्याण महासमिति के महामंत्री डॉ राघवेंद्र शुक्ल, स्थानीय पार्षद संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।






