पटना, 05 मार्च 2020 : लायंस क्लब पटना फेमिना द्वारा आज राजधानी पटना के फ्रेजर रोड स्थित यूथ क्लब में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि डीजी आलोक कुमार (आईपीएस) और जिला पाल डॉ अमिताभ चौधरी ने किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारा और प्रेम को बढ़ावा देना है। इसलिए होली पर रंगों के साथ समाज में प्यार और सदभाव का भी संदेश फैलाना चाहिए। आलोक राज ने लायंस परिवार के सभी सदस्यों और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने लायंस क्लब पटना फेमिना द्वारा साल भर किये गए कार्यों की सराहना की।

इस दौरान आलोक कुमार ने गाना भी गाया। वहीं, लायंस क्लब पटना फेमिना के द्वारा आयोजित इस समारोह में खूब रंग और गुलाल उड़े। फेमिना के सभी सदस्य होली की मस्ती में सराबोर नजर आये। तो फेमिना की सदस्य खनक और उनकी बेटी वंशिका ने होली स्पेशल डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
गौरतबल है कि होली मिलन समारोह का आयोजन लायंस क्लब पटना फेमिना की चेयर पर्सन कुमुद सिंह ने किया, जिसमें माला झा एवं मधु श्रीवास्तव ने भरपूर सहयोग किया। इस अवसर पर कई जिलापाल उपस्थित थे। इसके अलावा कैबिनेट सचिव जमिल पारमिक एवं कैबिनेट कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता,नंदा गर्ग और तमाम फ़ेमिना मेंबर्स उपस्थित थे।







