Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, January 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»खेल

    मेजबान उत्तर प्रदेश ने एकतरफा जीत से शुरू किया अभियान, पुड्डुचेरी को 22-3 से दी शिकस्त

    ShagunBy ShagunMarch 26, 2025 खेल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    मुख्य अतिथि मोनिका एस गर्ग (आईएएस, कृषि उत्पादन आयुक्त) का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करती उत्तर प्रदेश टीम की कप्तान शिवानी रही
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 298

    47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप

    लखनऊ, 26 मार्च : उम्दा रणनीति, तेज व सटीक अटैक और सुदृढ़ डिफेंस की बदौलत मेजबान उत्तर प्रदेश ने पुड्डुचेरी के खिलाफ 22-3 की एकतरफा जीत से अपना अभियान शुरू किया। दूसरी ओर पिछली उपविजेता आर्यावर्त स्पोर्ट्स अकादमी (हिमाचल प्रदेश) ने मुंबई हैंडबॉल अकादमी को 19-7 से शिकस्त दी।

    हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के 50वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस चैंपियनशिप की शुरुआत केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में हुई। मेजबान उत्तर प्रदेश ने पूल सी में अपने पहले मैच में पुड्डुचेरी को 22-3 से करारी शिकस्त दी। यूपी की खिलाड़ियों ने लगातार अटैक से प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों पर दबाव बनाए रखा और गोलों की बौछार कर दी।

    मध्यांतर तक उत्तर प्रदेश ने 14-3 से बढ़त बना ली, जबकि मध्यांतर के बाद पुड्डुचेरी की टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी।
    उत्तर प्रदेश की ओर से दिया व नैना ने 4-4 गोल दागे। उनका साथ देते हुए सौम्या व प्रीति यादव ने 3-3 गोल किए। सुमन, सताक्षी व अनन्या को 2-2 गोल करने में सफलता मिली। वहीं पुड्डुचेरी की ओर से मयूरा, वी.धारशिला ज्योति व व पी.शिखा एक-एक गोल कर सकी।
    इससे पूर्व चैंपियनशिप का औपचारिक उद्घाटन आज मुख्य अतिथि मोनिका एस गर्ग (आईएएस, कृषि उत्पादन आयुक्त) व विशिष्ट अतिथि खेल निदेशक डा.आरपी सिंह ने उत्तर प्रदेश बनाम पुड्डुचेरी के बीच खेले गए मुकाबले की शुरुआत कराके किया।

    उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष विधायक ओपी श्रीवास्तव (लखनऊ पूर्वी विधानसभा) ने बताया कि इस चैंपियनशिप में पूरे देश की 26 टीमें भाग ले रही है। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय (महासचिव, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन) ने अतिथिगण का आभार जताया।

    इस अवसर पर आयोजन समिति के संरक्षक सुधीर गर्ग (रिटायर्ड आईएएस), हैंडबॉल एसोसिशन इंडिया के कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के आयोजन सचिव अमित पाण्डेय व संयुक्त सचिव परमेंद्र सिंह और लखनऊ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव डा.सुमंत पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी व खेल प्रेमी भी मौजूद रहे।

    आज पूल बी में आर्यावर्त स्पोर्ट्स अकादमी (हिमाचल प्रदेश) ने मुंबई हैंडबॉल अकादमी को 19-7 से शिकस्त दी। आर्यावर्त की ओर से आरती ने 6, काजल ने 5, दीपिका व सोनाली ने 3-3 गोल किए। मुबई हैंडबॉल अकादमी से सुहानी ने 3 गोल किए। मध्यांतर तक आर्यावर्त ने 8-4 की बढ़त बना ली थी।

    पूल एफ में बिहार ने केरल को एकतरफा 30-5 से शिकस्त दी। बिहार की जीत में सिंधु कुमारी ने 7, नीतू कुमारी ने 5 जबकि अंशु कुमारी व सुरुचि ने 4-4 गोल किए।

    पूल ए में तेलंगाना ने मणिपुर को 17-7 से हराया। तेलंगाना से बी.ज्योति ने 9, पी.अक्षरा ने 4 जबकि जी.संजना व जेके दीपिका ने 2-2 गोल किए। मणिपुर से नीलम, काजल व पिंकी ने 2-2 गोल किए।

    पूल जी में पंजाब ने पश्चिम बंगाल को 15-13 से हराया। इस रोमांचक मैच में दोनों टीमें मध्यांतर तक 7-7 से बराबरी पर थी। पंजाब की जीत में आशिया ने 8 व ज्ञानी ने 5 गोल किए। पश्चिम बंगाल से नमिता राय ने 5 व मौमिता राय ने 4 गोल किए।

    इसके अलावा पूल डी में कर्नाटक ने छत्तीसगढ़ को 18-10 से और पूल एच में आंध्र प्रदेश ने झारखंड को 16-6 से शिकस्त दी।

    Shagun

    Keep Reading

    Football Tournament: Thrilling semi-finals

    फुटबॉल टूर्नामेंट: सेमीफाइनल में रोमांच, बिग ब्लू पेनल्टी से फाइनल में, स्पोर्ट्स कॉलेज ने भी जीत दर्ज की

    Karate Championship: Varanasi secured first place, Lucknow came in second, and Gautam Buddh Nagar finished third.

    कराटे चैंपियनशिप : वाराणसी अव्वल, लखनऊ दूसरा व गौतमबुद्धनगर को मिला तीसरा स्थान

    Sports excitement in Lucknow

    लखनऊ में खेलों का रोमांच: हॉकी में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ फाइनल में, शतरंज में गौरांश जैसवाल बने चैंपियन

    Uttar Pradesh Junior Boys Hockey: Thrilling matches on day three, quarter-finalists decided.

    उत्तर प्रदेश जूनियर बालक हॉकी: तीसरे दिन धमाकेदार मुकाबले, क्वार्टर फाइनल तय

    The 9th Shail Bala Memorial Chess Tournament has begun in Lucknow

    लखनऊ में 9वीं शैल बाला मेमोरियल चेस टूर्नामेंट शुरू, पहले दिन दिखा रोमांच और उलटफेर

    BR Varun has become the secretary of the UP Para Sports Association.

    यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव बने बीआर वरुण

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Multilingual talent and from the ramp to the reel: Kashika Kapoor and Preet Dutta's new journey, showcasing the brilliance of the new generation in the industry.

    बहुभाषी ताकत और रैम्प से रील तक: काशिका कपूर और प्रीत दत्ता की नई उड़ान, इंडस्ट्री में नई पीढ़ी की चमक

    January 17, 2026
    New entrepreneurial opportunities for youth at the Rotaract District 3120 Hospitality Committee

    रोट्रैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3120 के सत्कार समिति में युवाओं को उद्यमिता के नए अवसर: 25 राज्यों से आए 200+ प्रतिभागी

    January 17, 2026
    Bhumihar community: A glorious history, but their grip on present-day politics has weakened.

    भूमिहार : इतिहास गौरवशाली, वर्तमान राजनीति में पकड़ हुई ढीली

    January 17, 2026
    Football Tournament: Thrilling semi-finals

    फुटबॉल टूर्नामेंट: सेमीफाइनल में रोमांच, बिग ब्लू पेनल्टी से फाइनल में, स्पोर्ट्स कॉलेज ने भी जीत दर्ज की

    January 17, 2026
    The culture and patriotic spirit of Assam resonated in the film 'Bihu Attack'!

    असम की संस्कृति और देशभक्ति की धड़कनें फिल्म ‘बिहू अटैक’ में गूंजीं!

    January 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading