हवा में हाथ उठाए तितली उड़ने को बेताब है.
नन्हीं सी आखों में इसके भी अनगिनत ख्वाब है.
मानवता को झकझोर देने वाली यह तस्वीर इविंग क्रिस्चियन कॉलेज इलाहाबाद(प्रयागराज) की बताई जा रही है!तस्वीर में दिख रही बच्ची की मां इसी स्कूल में मजदूरी कर रही है!रोटी की खातिर मां ने बच्चे को रस्सी से बांध दिया है ताकि वो इधर-उधर भटक न जाए! भूख और ममता के बीच चल रही इस जंग में मानवता शर्मसार हो रही है! एक दशक पहले इसी कालेज से मैंने ग्रेजुएशन किया था!अभी अविरल भाई की फेसबुक वाल पर ये तस्वीर दिख गई तो साझा करने से खुद को रोक नहीं पाया!







