Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    व्यंग: दारू प्रेमियों ने तो पहले ही इस पर सफलता पा ली है!

    By May 18, 2020Updated:May 18, 2020 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    फोटो साभार: सोशल मीडिया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 475
    व्यंग: अंशुमाली रस्तोगी
    लोग क्षुब्ध हैं। कह रहे हैं, तालाबंदी के बीच शराब बिक्री की छूट नहीं दी जानी चाहिए थी। इससे समाज और घरेलू हिंसा में वृद्धि होगी। बताइए, यह भी कोई बात हुई भला! आटा, दाल, चावल आदि बिक्री की छूट है पर शराब बिक्री पर ‘हंगामा’ बरपा हुआ है। दारू प्रेमियों पर लानत भेजी जा रही है। लोग भी न कितने आत्म-केंद्रित हो गए हैं। हमेशा अपने बारे में सोचते हैं। चालीस दिन से जो बंदा ‘सूखा’ घर में बैठा है अगर ठेके पर जाकर दो घूंट लगा लेता है तो क्या गलत करता है!
    एक तरफ कोरोना का ख़ौफ़, दूसरी तरफ तालाबंदी का झंझट आदमी क्या करे, कहां जाए, कैसे अपने गम को गलत करे, इससे उबरने के लिए ‘कुछ’ तो चाहिए न। जब लाल दवाई में हर मर्ज का इलाज मुमकिन है फिर थोड़ी-बहुत ले लेने में क्या हर्ज! दिमागी परेशानियों से मुक्ति के लिए यह ‘रामवाण’ है। कसम से। खुद के ‘निजी अनुभव’ के आधार पर कह रहा हूं।
    यकायक ठेकों पर उमड़ी भीड़ को देख कहा गया कि यह लॉकडाउन का उल्लंघन है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा। आदि। ये सब मिथ्या-प्रचार है। दारू प्रेमियों ने हर नियम-कायदे का पूर्णतः पालन किया। बराबर एक-दूसरे के बीच दो फिट का अंतर रखा। न ठेके पर न ठेके से बाहर न कोई आपस में लड़ा न झगड़ा। न किसी ने दारू चढ़ाकर सड़क पर हंगामा काटा। न कहीं छेड़छाड़ की वारदात हुई न छीनाझपटी की। दारू की बिक्री ‘शांति’ के साथ संपन्न हुई। और क्या लेंगे!
    हर दारू-प्रेमी ‘हंगामेबाज’ नहीं होता, ध्यान रखें। बल्कि जितना सभ्य और अपने काम से मतलब रखने वाला दारू-प्रेमी होता है शायद ही कोई होता हो। पीकर हंगामा काटना उसका मकसद कभी नहीं रहा। जाने-अनजाने कभी कोई बहक गया हो तो बात अलग है। बहक कर भला कौन डांवाडोल नहीं होता।
    चाहे कोई माने या न माने पर कोरोना का काट सिर्फ दारू में निहित है। दारू ही है जो इससे लड़ व भिड़ सकती है। ‘इम्युनिटी’ में जितनी श्रीवृद्धि दारू कर देगी, कोई और दवा या वैक्सीन नहीं कर पाएगी। मेरे मोहल्ले के एक वरिष्ठ दारू प्रेमी का कहना है- कोरोना महज वहम है। मैं उनसे इतिफाक रखता हूं। लगी रहे दुनिया कोरोना की वैक्सीन को बनाने के चक्कर में पर दारू प्रेमियों ने तो पहले ही इस पर सफलता पा ली है।
    इतिहास गवाह है, दारू या दारू प्रेमी ने कभी किसी प्रकार की हिंसा की वकालत नहीं की। खुद को हमेशा इससे बचाकर रखा। कुछ ऐसे महापुरुष भी हैं, जिनके पीने के बाद लगेगा ही नहीं कि उन्होंने पी भी है। कमाल का ‘कंट्रोल’ रखते हैं वे खुद पर। वो तो दो-चार बहक कर हंगामा खड़ा कर देते हैं, जिससे दारू और दारू प्रेमी मुफ्त में बदनाम हो जाते हैं। वरना उनसे अधिक ‘शांत’ इस धरती क्या ब्रह्मांड में कोई नहीं।
    हमें दारू प्रेमियों को ‘मुख्यधारा’ में लेना ही होगा। उनके प्रति अपनी सोच को बदलना होगा। उन्हें सम्मान देना होगा। दारू पीने का मतलब यह नहीं कि अगला ‘बिगड़ैल’ है। मुझे ही देख लीजिए, मेरे चिंतन व लेखन का सारा दारोमदार दारू पर निर्भर है। लगाने के बाद मैं कहीं बेहतर लिख पाता हूं। एक मैं ही नहीं बड़े-बड़े लेखकों-शायरों ने पीने के बाद लिखा और क्या खूब लिखा। हम आज उनके लिखे को बिंदास गुनगुना रहे हैं।
    दारू पर हंगामा खड़ा न करें। जिन्हें शौक है पीने का उन्हें पी लेने दें। ठेके दारूबाजी के अड्डे नहीं, यह भ्रम अपने मन से निकल फेंके। देश की अर्थव्यवस्था में दारू प्रेमियों का भी बड़ा योगदान है। इसे कभी न भूलें। कोरोना से जंग का यही अंतिम उपाय है।
    अंत में-
    हंगामा है क्यों बरपा थोड़ी-सी जो पी ली है
    डाका तो नहीं डाला, चोरी तो नहीं की है
    – चिकोटी से

    Keep Reading

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    योगी का जन्मदिन “महिलाओं का सुरक्षा दिवस”

    Why is everyone today suffering from depression and gripped by fear?

    आज हर कोई अवसाद से ग्रस्त और भय से व्याप्त क्यों?

    After the shock, I remembered my responsibilities! Amidst laughter and laughter, a serious message about marriage was conveyed in Lucknow.

    लगा झटका’ तो याद आईं जिम्मेदारियाँ! लखनऊ में हंसी-ठहाकों के बीच साधा शादी का गंभीर संदेश

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    June 6, 2026
    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    June 6, 2026
    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    June 6, 2026
    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    June 6, 2026
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading