Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    नयी पीढ़ी के लोग

    By March 1, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 527
    जी के चक्रवर्ती

    भारत की जनमानस राजनीति के क्षेत्र में सामाजिक परिवर्तनों के माध्यम से एक अनकहे क्रांति लाने की ओर धीरे-धीरे अग्रसर हो रही है। देश के राजनीतीज्ञ लोगों ने हमारे समाज में फैले मतभेदों का लाभ उठाते हुये अवसरवाद, खुदगर्ज एवं अप्रिय सत्ता का विस्तार कर लिया है, लेकिन अब सामाजिक बदलाव एवं जनमानस में राजनितिक चेतना के विकसित हो जाने से इस क्षेत्र की स्थिति में क्रांतिकारी परिवर्तन आना शुरू हो चुका हैं इसके उद्धरण स्वरूप यदि हम अभी हाल ही में दिल्ली में हुये चुनाव के परिणामो को देखे तो यह स्पष्ट हो जाता है कि अब भारतीय जनमानस कल्याणकारी, खुशहाली एवं विकास की बातें करने वाले राजनीतिज्ञ लोग को ही, अपनी पहली पसंद बनाते चले जा रहे है। विशेषतः हमारे देश के महिलाओं एवं नौजवानों के मध्य पहले की अपेक्षा वर्तमान समय में राजनितिक समझ के विकसित हो जाने से उनके दृष्टिकोण में बहुत बड़ा बदलाव आया है जिसे हम देश में होने वाले चुनावों के परिणामों में स्प्ष्ट रूप से देख सकते है।

    चुनाव आयोग के कथनानुसार वर्ष 2004 के आम चुनाव में महिलाओं के मुकाबले 8.4 पुरुषों ने अधिक मतदान किया था। वहीं पर वर्ष 2019 में हुये आम चुनावों में महिलाओं के मतदान प्रतिशत पुरुषों की अपेक्षा अधिक हो गये। यहां यह ध्यान देने योग्य बात है कि हमारे देश को मिली आजादी के पूरे 71 वर्षों के गुजर बाद भी आज हमारा समाज पुरुष प्रधान बना हुआ है, लेकिन अब ऐसा दिखाई देने लगा है कि हमारे देश की आधी आबादी न केवल बहुत तेजी से समाज में फैले इस तरह की दुराग्रह पूर्ण कुंठाओं एवं असमानता की खाई को पाटते हुए आगे बढ़ती हुई दिखायी देने लगी है।

     

    वहीँ पर हम अभी दिल्ली के शाहीन बाग में हो रहे धरना-प्रदर्शनों के मामले में देखें तो उस पर जिस तरह से बहस छिड़ी हुई है उससे उन महिलाओं के मन में यह आशंकायें पहले से ही पैदा होने लगी थी कि यदि राजधानी दिल्ली में अशांति फैली, तो इससे हमारे परिवार के लोग भी खतरे में पड़ सकते है जिसके परिणामस्वरूप वे अभी तक शांति पूर्ण धैर्य बनाये रखेने की परिचय देते हुये लगातार प्रदर्शन कर रही थी लेकिन आखिर कर वही हुआ जिसका डर था। वहीँ पर एक गौर करने वाली बात यह है कि जिस समाज में महिलाओं के लिए आज भी पर्दा प्रथा बादस्तूर जारी है उस समाज की महिलायें उस पर्दे को हटा कर प्रतिकार स्वरूप सार्वजानिक तौर पर समाज के सामने निकलने के लिये मजबूर हुई हैं।

    यहाँ यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं सामाजिक सुरक्षा की दृष्टिकोण के मामले में अधिक सतर्क एवं संवेदनशील हैं। आज दिल्ली के शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन की कमान भी औरतों ने ही संभाल रखा था वहीँ पर हम कह सकते हैं कि यदि यहाँ पर महिलाओं के स्थान पर पुरुष वर्ग के लोग होते तो न जाने कब इस धरना -प्रदर्शन का क्या हस्र हुआ होता? पुलिस उन्हें कब का खदेड़ चुकी होती और यह प्रतिरोध स्वरूप होने वाला प्रदर्शन देश के महिलाओं में विशेषतः मुस्लिम महिलाओं में इतने वर्षों के बाद सोये हुये मानसिक परिवर्तन को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

     

    आज इस समाज की महिलायें उनके समाज के पुरुषों द्वारा पहनाये गये बेड़ियों को तोड़ कर आगे आने लगी है। वैसे आज की महिलाएं हुकूमत बना भी सकती हैं और मिटा भी सकती हैं। पुरुष प्रधान वाले हमारे भारतीय समाज में आये इस तरह का परिवर्तन एक सुखद अहसास करने के साथी ही नये परिवर्तन की बयार बहने की संकेत दे रही है।

    Keep Reading

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    अब्दुल हमीद जैसा वीर इसी धरा ने दिया, अब महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा : CM योगी

    Lucknow: CPI(ML) leader speaks on reservation—"As long as caste-based oppression exists, caste-based reservation will remain."

    लखनऊ: आरक्षण पर बोले सीपीआई (एमएल) नेता’ जब तक जातिगत उत्पीड़न है, तब तक जाति आधारित आरक्षण रहेगा’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading