विद्यांत मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आज चीफ प्रॉक्टर डॉ अमित वर्धन ने उद्घाटन किया। उन्होंने उद्घाटन मैच की दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।

इस अवसर पर टूर्नामेंट के आयोजक सचिव और स्पोर्ट के विभागाध्यक्ष डॉ रमेश कुमार यादव, डॉ ध्रुव त्रिपाठी,डॉ आलोक भारद्वाज, डॉ बी बी यादव, डॉ शहादत, डॉ जितेंद्र, डॉ श्रवण, विमल तथा छात्र उपथिस्त थे।
बता दें कि पहले मैच में शिया कॉलेज ने विद्यांत कॉलेज की ‘बी’ टीम को अड़सठ रन से हराया। दूसरे मैच में विद्यांत ‘ए’ टीम को वॉक ओवर मिल गया। कल केकेसी का इस्लामिया से तथा केकेवी का मुमताज़ कॉलेज से मैच होगा।






