चौक स्टेडियम में सातवीं हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
लखनऊ, 2 जनवरी 2025: लखनऊ के चौक स्टेडियम में छठीं टूर्नामेंट के बाद एक बार फिर से सातवीं हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। नववर्ष के दूसरे दिन खेले जा रहे पहले मैच में अलीगंज स्पोर्टिंग क्लब ने आर ए बॉयज क्लब को (2–1) से हराया । इस मुकाबले में अलीगंज स्पोर्टिंग क्लब की ओर से श्रेष्ठ ने 21, 43 वें मिनट में गोल किया। बता दें कि आर ए ब्वॉयज क्लब कि ओर से सुमित ने 17 वे मिनट में गोल किया। टीम की पहचान के लिए बता दें कि ऑरेंज जर्सी में आर ए ब्वॉयज क्लब और वाइट जर्सी में अलीगंज स्पोटिंग कि टीम है ।
जानकारी के अनुसार अब आगे के मैच 9 जनवरी से पुनः प्रारंभ होंगे ।







