Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    समावेशी शहरी विकास से विकसित भारत@2047 का सपना होगा पूरा: ए.के. शर्मा

    ShagunBy ShagunDecember 20, 2025 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Inclusive urban development will fulfill the dream of a developed India@2047: A.K. Sharma
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 588
    • उप्र के शहरी विकास मॉडल की सराहना की हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर एवं मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव ने, पीएम आवास योजना के क्रियान्वयन में देश में पहला स्थान हासिल किया उत्तर प्रदेश ने

    लखनऊ। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में उत्तर-मध्य क्षेत्रीय शहरी विकास बैठक हुई। बैठक में तेजी से बढ़ते शहरीकरण की चुनौतियों, भविष्य की जरूरतों और समाधानों पर राज्यों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। केंद्र-राज्य समन्वय को और मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया।

    उत्तर प्रदेश की ओर से नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने भाग लिया और प्रदेश के शहरी विकास के नवाचारी अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 की संकल्पना को हकीकत बनाने के लिए शहरी विकास को समावेशी, संतुलित तथा सतत बनाना जरूरी है, ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे। श्री शर्मा ने गरीब, मध्यम वर्ग, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों की जरूरतों को प्राथमिकता देने, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित शहरों तथा मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया।Inclusive urban development will fulfill the dream of a developed India@2047: A.K. Sharma

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उत्तर प्रदेश के नगर विकास कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की, विशेष रूप से दशकों पुराने लेगेसी वेस्ट के कूड़े के ढेरों को हटाकर शहरों को स्वच्छ बनाने के प्रयासों की। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के सफल क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

    बैठक में बेहतर शहरी गवर्नेंस, पारदर्शिता, तकनीकी उपयोग, नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता और स्थानीय निकायों के सशक्तीकरण पर भी विचार-विमर्श हुआ। श्री शर्मा ने कहा कि मजबूत नगर निकाय ही स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित शहरों की आधारशिला हैं। केंद्र सरकार का लक्ष्य राज्यों के साथ मिलकर पर्यावरण-अनुकूल शहरी मॉडल विकसित करना है, जो रोजगार पैदा करें और नागरिकों का जीवन स्तर ऊंचा उठाएं।

    अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव साझा किए और केंद्र-राज्य सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। यह बैठक उत्तर-मध्य क्षेत्र के शहरों को भविष्योन्मुखी बनाने तथा शहरी चुनौतियों से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

    बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित अन्य राज्यों के मंत्री, उत्तर प्रदेश के नगरीय विकास सचिव अनुज कुमार झा एवं बलकार सिंह आदि ने भाग लिया।

    Shagun

    Keep Reading

    Does the government not want the youth to pursue their studies? Storyteller Aniruddhacharya launches a scathing attack over the NEET paper leak.

    सरकार युवाओं को पढ़ने नहीं देना चाहती? कथावाचक अनिरुद्धचार्य का NEET लीक पर तीखा हमला

    Premature Death—Gleefully Mocking Road Accidents—and Our Collective Consciousness!

    सड़क हादसों पर अट्टाहस करती अकाल मृत्यु और हमारी सामूहिक चेतना!

    Mother Poorvi Devi fulfills everyone's wishes.

    सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं माँ पूर्वी देवी

    Major Announcement in UP: Honorarium for Part-time Instructors Hiked from ₹9,000 to ₹17,000

    UP में बड़ी घोषणा: अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 9,000 से बढ़कर 17,000 रुपये

    Widespread Protest Against NSA: Demonstrations in Lucknow Against Action Taken Against Satyam Verma and Akriti

    NSA पर भारी विरोध: सत्यम वर्मा और आकृति पर कार्रवाई के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन

    Mamata's Ultimatum: Major Turmoil in the TMC—Whoever Wishes to Leave, May Go

    ममता का ultimatum: TMC में भारी घमासान, जो जाना चाहे जा सकता है

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Does the government not want the youth to pursue their studies? Storyteller Aniruddhacharya launches a scathing attack over the NEET paper leak.

    सरकार युवाओं को पढ़ने नहीं देना चाहती? कथावाचक अनिरुद्धचार्य का NEET लीक पर तीखा हमला

    May 18, 2026
    U&i Expands Entry Star Series with the Launch of Premium ANC Neckband, High-Capacity Powerbank, and Ultra-Fast Car Chargers

    U&i Entry Star Series का धमाकेदार विस्तार: ANC नेकबैंड, 10,000mAh पावरबैंक और 165W अल्ट्रा-फास्ट कार चार्जर्स लॉन्च

    May 18, 2026
    Premature Death—Gleefully Mocking Road Accidents—and Our Collective Consciousness!

    सड़क हादसों पर अट्टाहस करती अकाल मृत्यु और हमारी सामूहिक चेतना!

    May 18, 2026
    Mother Poorvi Devi fulfills everyone's wishes.

    सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं माँ पूर्वी देवी

    May 18, 2026

    भारत के 82% हाइपरटेंशन रोगियों का मानना है कि उनका हाई बीपी तनाव की वजह से है, डाइट के कारण नहीं: नया अध्ययन

    May 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading