अररिया, 19 जून। बिहार के अररिया में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराने के बाद तालाब में गिर गई जिसके चलते छह बच्चों की मौत हो गई तथा अन्य कई घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह हादसा मंगलवार की सुबह अररिया के ताराबाड़ी थाना के चिकनी गांव के पास हुआ। एक बारात में शामिल होकर कुछ लोग बौंसी थाना क्षेत्र के डोरियारी लौट रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने राहत व बचाव कार्य शुरु किया। इस घटना के चलते इलाके में अफरा-तफरी का माहौल फैल गया है। बिहार के अररिया जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां बच्चों को लेकर जा रही एक गाड़ी तालाब में गिर गई। इस हादसे में छह बच्चों की मौत की खबर है। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक को बचा लिया गया।
बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक हादसा अररिया के ताराबाड़ी इलाके में हुआ। एक कार में कुछ बच्चे जा रहे थे। इसी दौरान कार ताराबाड़ी इलाके में स्थित एक तालाब में गिर गई। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि बच्चों की मौत पानी में डूबने से हुई है या कोई और वजह है। मौके पर आला प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हुए हैं। वहीं, इस हादसे के बाद प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया, जिसमें एक बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे में घायल बच्चे को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।







